भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बाढ़ का खतरे का अनुमान है। आज शनिवार को भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वही 2 जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
बताते चले कि आज शनिवार को ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और रीवा संभाग में मौसम पूरी तरह से बदला रहेगा । वहीं 14 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पढ़ें :- यूपी वाले अगर स्वागत अच्छा करते हैं तो उससे बेहतर करते हैं विदाई, रामलीला मैदान से अखिलेश यादव ने बीजेपी को ललकारा
एमपी में लगातार हो रही बारिश की वजह से शिवपुरी और अशोकनगर 19 जुलाई को भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, 20 जुलाई को रविवार है, ऐसे में सोमवार 21 जुलाई को स्कूल खुलेंगे।इस सीजन में प्रदेश में औसत 20.1 इंच बारिश हो चुकी है यानि 8.3 इंच ज्यादा वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 89% अधिक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 52% अधिक वर्षा हुई है। बताते चले कि आज एमपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है ये जिले ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनर, दतिया, मुरैना, श्योपुर, भिंड, रीवा, सिंगरौली, मऊगंज, सीधी, सतना, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर और नीमच में भारी बारिश का अलर्ट
इन जिलों में बाढ़ का खतरा
ग्वालियर, छतरपुर, दमोह, कटनी, पन्ना, सागर, सतना, टीकमगढ़, अशोकनगर, दतिया, गुना, मुरैना, राजगढ़, श्योपुर, शिवपुरी व विदिशा में बाढ़ का भी खतरा। वहीं मध्य प्रदेश मौसम विभाग का कहना है कि मानसून द्रोणिका बीकानेर, सीकर से उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बने अवदाब के क्षेत्र से सीधी, डाल्टनगंज, पुरुलिया, कोंटाई होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश एवं उससे लगे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बने अवदाब के क्षेत्र के शनिवार तक उत्तर-पश्चिमी एमपी से पूर्वी राजस्थान होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर गहरे कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है।