Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi, Leader of the Opposition in the Lok Sabha) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) को पत्र लिखकर दिग्गज भारतीय जनता पार्टी के नेता दुष्यंत गौतम (Dushyant Gautam) के सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त होने पर कहा कि मैं स्तब्ध हूं।

पढ़ें :- राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, बोले- आप प्रधानमुत्री बनने जा रहे है...

चार साल बाद भी CBI की धीमी जांच के चलते यह सवाल बना हुआ है कि वो VIP कौन था?

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पत्र में लिखा कि राष्ट्रपति महोदया, 19 साल की अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) ने एक VIP के लिए अपनी गरिमा से समझौता करने से इनकार किया, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई। चार साल बाद भी CBI की धीमी जांच के चलते यह सवाल बना हुआ है कि वो VIP कौन था? अंकिता के परिवार समेत कई लोग मानते हैं कि दुष्यंत गौतम इस मामले से जुड़े हुए हैं। ऐसे में उनकी सिक्किम के राज्यपाल के पद पर नियुक्ति से मैं स्तब्ध हूं। राज्यपाल के पद पर रहते हुए उनके खिलाफ कोई आपराधिक कार्यवाही नहीं हो सकती।

 दुष्यंत गौतम की नियुक्ति की सलाह देकर प्रधानमंत्री मोदी ने साबित किया कि महिला सुरक्षा की उन्हें बिल्कुल परवाह ही नहीं है

राहुल गांधी ने कहा कि दुष्यंत गौतम की नियुक्ति की सलाह देकर प्रधानमंत्री मोदी ने साबित किया है कि महिलाओं की सुरक्षा की उन्हें बिल्कुल परवाह ही नहीं है। मैं आपसे अपील करता हूं कि सरकार को इस नियुक्ति पर पुनर्विचार करने और जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को पदभार न देने की सलाह दें। अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए।

Advertisement