Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग

पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई: महाराष्ट्र में पल पल बदलते घटनाक्रम में मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। परमबीर सिंह का कहना है कि जो उन्होंने आरोप लगाए हैं, उसकी स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। अपनी याचिका में परमबीर सिंह ने कहा है कि उन्होंने जो दावे किए हैं, उनकी सीबीआई द्वारा जांच की जानी चाहिए।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

परमबीर सिंह ने उनका ट्रांसफर होमगार्ड विभाग में किए जाने का भी मुद्दा उठाया है। इतना ही नहीं, परमबीर सिंह ने अपील की है कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर के सीसीटीवी की जांच होनी चाहिए, ताकि सभी तथ्य हर किसी के सामने आ जाएं।

बता दें मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पिछले हफ्ते पत्र लिखकर दावा किया था कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को 100 करोड़ रुपये की मासिक वसूली करने को कहा है। इस पत्र के बाद राज्य में सियासी तूफान आ गया।

 

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी
Advertisement