Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC दफ्तर में लगाई फांसी! सुसाइड नोट में लिखा- राजनीति में आना ही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी

बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC दफ्तर में लगाई फांसी! सुसाइड नोट में लिखा- राजनीति में आना ही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी

By Abhimanyu 
Updated Date

TMC Leader Ashish Banerjee : पश्चिम बंगाल की सियासत से एक दिलहदलाने वाली घटना सामने आ रही है। यहां पर राज्य के विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी TMC दफ़्तर में फंदे से लटके मिले। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी रविवार सुबह बीरभूम ज़िले में TMC पार्टी के दफ़्तर में फंदे से लटके हुए पाए गए। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने कहा है कि राजनीति में आना ही उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी।

पढ़ें :- मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने पर मचा बवाल, CM शुभेंदु अधिकारी से मिले मुर्शिदाबाद के 2 सांसद

पूर्व टीएमसी सरकार में मंत्रीपद संभाल चुके आशीष बनर्जी, बीरभूम जिले के रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे थे। वर्ष 2001 से 2026 तक रामपुरहाट का प्रतिनिधित्व करने वाले 75 वर्षीय बनर्जी को हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार ध्रुव साहा के खिलाफ चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटकता मिला। पुलिस को घटना स्थल सेएक पन्ने का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है- “मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। लेकिन आज मुझे अहसास हो रहा है कि राजनीति में आना ही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी।”

पेशे से शिक्षक रहे आशीष बनर्जी ने लिखा कि उन्होंने जीवन भर एक पैसा भी गलत तरीके से नहीं लिया और हमेशा बिना फीस के छात्रों को पढ़ाया। उन्होंने तारापीठ रामपुरहाट डेवलपमेंट अथारिटी (टीआरडीए) में खुद को दरकिनार किए जाने और अपनी छवि को धूमिल करने की साजिशों का आरोप लगाया है। टीएमसी नेता ने लिखा कि वे कभी किसी भ्रष्टाचार में शामिल नहीं रहे, फिर भी उन्हें अपमानित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार की भावी पीढ़ियों को कभी भी राजनीति में न कदम रखने की सलाह दी है।

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य की सियासत में काफी उथल-पुथल देखने को मिला है। टीएमसी के नेताओं पर लगातार शिकंजे कसे जा रहे हैं, जबकि कुछ नेताओं ने पार्टी ही बदल ली है। अब पूर्व डिप्टी स्पीकर की कथित आत्महत्या की घटना ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिये हैं। रामपुरहाट थाना पुलिस ने सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच कराने की बात कही है।

पढ़ें :- ममता बनर्जी, बोलीं- पुलिस के सामने असामाजिक तत्वों ने पत्थर से किया अटैक, अगर गाड़ी का शीशा खुला होता, तो सिर फट जाता और मैं मर जाती
Advertisement