Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तेलंगाना सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की ली शपथ

पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तेलंगाना सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की ली शपथ

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) ने शुक्रवार को तेलंगाना सरकार (Telangana Government) में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। हैदराबाद के राजभवन में सुबह करीब 12:30 बजे आयोजित समारोह में तेलंगाना के राज्यपाल जिश्नु देव वर्मा (Telangana Governor Jishnu Dev Varma) ने शपथ दिलाई। अजहरुद्दीन ने अल्लाह के नाम पर अंग्रेजी में शपथ ली और अंत में “जय तेलंगाना” व “जय हिंद” का उद्घोष किया।

पढ़ें :- तेलंगाना के मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन: वन मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से निकाला, बेटी की टिप्पणी पड़ी भारी

इस अवसर पर सूबे के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, अन्य मंत्री, स्पीकर गद्दम प्रसाद कुमार, उनके बेटे मोहम्मद असदुद्दीन (जो हाल ही में टीपीसीसी के महासचिव बने) और कई अन्य नेता मौजूद थे। इससे तेलंगाना कैबिनेट में सदस्यों की संख्या 16 हो गई। अजहरुद्दीन कैबिनेट के इकलौते मुस्लिम सदस्य हैं।

पढ़ें :- महिला आरक्षण बिल पर छिड़ी बहस, भाजपा सांसद ने दिया बड़ा बयान, सदन में कल बुलाया गया विशेष सत्र
अजहरुद्दीन को अगस्त 2025 में राज्यपाल कोटे से विधान परिषद (एमएलसी) सदस्य नामित किया गया था, जो मंत्री बनने की योग्यता पूरी करता है। वे तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमिटी (टीपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और 2023 के विधानसभा चुनाव में जुबली हिल्स सीट से हार चुके हैं।

बीजेपी ने इसे “मुस्लिम तुष्टिकरण” करार दिया है, खासकर 11 नवंबर को होने वाले जुबली हिल्स उपचुनाव से ठीक पहले। इस सीट पर करीब 30 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन बताते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की।

टीपीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने कहा कि यह लंबे समय से चली आ रही असंतुलन सुधारने का कदम है। डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी ने बीजेपी और बीआरएस पर साजिश रचने का आरोप लगाया। अजहरुद्दीन ने खुद कहा कि यह उपचुनाव से जुड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं, पार्टी हाई कमांड, जनता और समर्थकों का धन्यवाद। ये दो अलग-अलग मामले हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी बोले- तेलंगाना लोकल बॉडी चुनाव में जीत, कांग्रेस सरकार की पॉलिसी का है साफ समर्थन

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी एक-दो दिनों में अजहरुद्दीन को विभाग आवंटित कर सकते हैं। क्रिकेट से राजनीति तक का यह सफर दिलचस्प है। अजहरुद्दीन ने 99 टेस्ट और 334 वनडे खेले, लेकिन मैच-फिक्सिंग कांड के कारण विवादों का भी सामना किया।

Advertisement