Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. NRHM Scam में आरोपी पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया अकाउंट पर लिख रहे हैं MLA

NRHM Scam में आरोपी पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया अकाउंट पर लिख रहे हैं MLA

By santosh singh 
Updated Date

बहराइच। यूपी के ब​हराइच जिले में पयागपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी नेता  मुकेश श्रीवास्तव (former MLA Mukesh Srivastava) पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई पुलिस ने पूर्व विधायक के इलाके के ही रहने वाले एक युवक की शिकायत के बाद की। युवक ने आरोप लगाया था कि मुकेश पूर्व में विधायक थे, जबकि वह सोशल मीडिया अकाउंट पर अभी भी अपने नाम के आगे एमएलए लिख रहे हैं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

पयागपुर थाना क्षेत्र के झाला तरहर गांव के रहने वाले राहुल पांडे ने साइबर क्राइम थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि पयागपुर से समाजवादी पार्टी नेता व  पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव (former MLA Mukesh Srivastava) अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने नाम के आगे अभी भी एमएलए लिख रहे हैं, जबकि उन्हें एक्स एमएलए लिखना चाहिए।

युवक का कहना था कि इससे जनता में भ्रम पैदा हो रहा है। पूर्व विधायक सोशल मीडिया पर गलत जानकारी प्रसारित कर रहे हैं। इसके जरिए एक सरकारी पदनाम का गलत इस्तेमाल भी हो रहा है। यह दंडनीय है। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को पूर्व विधायक पर धोखाधड़ी-जालसाजी में मुकदमा दर्ज कर लिया। राहुल पांडेय की तहरीर पर दर्ज  धारा 171, 419, 468, 471, 66D के तहत FIR दर्ज हुई ।

एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा (SP City Ramanand Kushwaha) ने बताया कि पूर्व विधायक के खिलाफ तहरीर मिली थी। साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं मुकेश श्रीवास्तव और उनकी पत्नी पूजा श्रीवास्तव एनआरएचएम घोटाले में भी आरोपी रह चुके हैं।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

उनके भाई के खिलाफ भी सीबीआई (CBI) ने केस दर्ज किया था। इस मामले में पूर्व विधायक को जेल भी जाना पड़ा था। उनके खिलाफ गोंडा समेत अन्य जगहों पर भी मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement