Gabriel Attal New PM French : फ्रांस को नया प्रधानमंत्री मिल गया है। अपने बयानों से लगाार सुर्खियां बटोरने वाल अटल में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भविष्य की बड़ी संभावनाएं दिख रही है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूरोपीय संघ के मतदान में अपनी मध्यमार्गी पार्टी की संभावनाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 34 वर्षीय शिक्षा मंत्री गेब्रियल अटाल को अपना नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया है। मैक्रों के करीबी सहयोगी अटल, कोविड महामारी के दौरान सरकार के प्रवक्ता के रूप में एक चर्चित नाम बन गए। गौरतलब है कि फ्रांस के पीएम गेब्रियल अटल ने पहले फ्रांस के शिक्षा मंत्री के रूप में दुनियाभर में तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने घोषणा की थी कि मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों द्वारा पहना जाने वाला परिधान अबाया को फ्रांस के सरकारी स्कूलों में प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
पढ़ें :- जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार उजागर, बाराबंकी में 294 परियोजनाओ की प्रगति रिपोर्ट मिली फर्जी
मार्च, 1989 में जन्मे अटाल करीब 2 साल तक फ्रांस सरकार के प्रवक्ता रहे हैं। उन्हें पहली बार 32 साल की उम्र में सरकार में शिक्षा और युवा मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके पिता वकील और फिल्म निर्माता थे, जबकि मां एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी में काम करती थीं। वकील के साथ सिविल यूनियन में हैं। सिविल यूनियन फ्रांस में समैंलिकता जोड़ों के लिए कानूनी व्यवस्था है।