Ganesh Chaturthi 2024 : भगवान गणेश को समर्पित माघ महीने के कृष्ण पक्ष की गणेश संकष्टी चतुर्थी सबसे खास मानी जाती है। इस व्रत संकष्टी चतुर्थी, लंबोदर संकष्टी चतुर्थी, तिलकुटा चौथ, तिलकुट चतुर्थी, संकटा चौथ, माघी चौथ, तिल चौथ आदि नामों से जाना और मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि ये व्रत मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला है।। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखेंगी। चंद्रोदय के बाद चांद की पूजा करके पानी पीकर व्रत खोलेंगी।
पढ़ें :- अंकित बालियान की हो चुकी है हत्या, फिर क्यों करवा चौथ पर व्रत रखेंगी सीमा? जाने इसके पीछे की वजह
हिंदी पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की तिलकुट चतुर्थी 29 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगी, जो अगले दिन 30 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी।
धर्म शास्त्रों के अनुसार, माघ माह की चतुर्थी के दिन ही भगवान गणेश ने अपने माता-पिता की परिक्रमा की थी। जिससे प्रसन्न होकर शिवजी ने भगवान गणेश को प्रथम पूजा का अधिकार दिया था।