गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे देश में देखने को मिल रहा है। पहले महाराष्ट्र में ये परंपरा थी लेकिन अब पूरे देश में गाजे बाजे के साथ भगवान गणेश का स्वागत किया जाता है। महाराष्ट्र में तो दिन-रात दोनों एक जैसे प्रतीत हो रहे हैं। बप्पा को घर लाकर पूजा अर्चना करके लोग बड़े ही धूमधाम से विसर्जन करते हैं । ये दिन काफी व्यसतता से भरा होता है। इस दिन लोग विसर्जन की तैयारियों में इतना मग्न रहते हैं कि खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। लेकिन विसर्जन पर घर में मेहमानों का आना-जाना सबसे ज्यादा लगा रहता है। उनके लिए कुछ स्पेशल, खासतौर पर मोदक बनाना तो सबसे जरूरी होता है। कम समय में मोदक बनाने के लिए फॉलो करें ये सिंपल और इंस्टेंट नो कुक मोदक रेसिपी। इस मोदक की खासियत है कि इसे बनाने के लिए आपको गैस खर्च नहीं करनी पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा समय देना होगा।
पढ़ें :- स्कूलों के पास नहीं बेच सकते चिप्स-बिस्किट? FSSAI ने तय किए नमक-चीनी-फैट के मानक
नो कुक मोदक की सामग्रियां
- 1 कप काजू का पाउडर
- 1/2 कप चीनी का पाउडर
- आवश्यकतानुसार दूध
- कटे हुए पिस्ता
- केसर की पंखुड़ियां
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
नो कुक मोदक बनाने की विधि
स्टेप-1
सबसे पहले तो आप काजू लें लें। इन काजूओं को मिक्सी में डालकर ग्राइंड करके एक हल्का दरदरा पाउडर तैयार कर लें। अगर आपके काजूओं में मॉइश्चर है, तो पाउडर बनाने से पहले काजू को एक प्लेट में निकालकर कुछ देर के लिए धूप में रख दें। धूप से काजू क्रंची हो जाएंगे।
पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के सेट पर बीयर पीने का था प्लान, पर खानी पड़ी दाल-खिचड़ी; एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा
स्टेप-2
अब इस काजू के पाउडर में चीनी का पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद धीरे-धीरे दूध को बैचेज में डालकर एक थीक मोदक डो तैयार कर लें। इसके बाद इलायची पाउडर और कटे हुए पिस्ता डालकर मिक्स कर लें।
स्टेप-3
इसके बाद एक मोदक बनाने वाला मोल्ड लेकर उसे थोड़ा सा घी लगाकर ग्रीस कर लें। अब एक-एक करके मिश्रण भरकर सभी मोदक बना लें। सारे मोदक बनने के बाद उनके ऊपर केसर की पंखुड़ी रखकर सजा लें। आप चाहें तो मोदकों को थोड़ा और अट्रैक्टिव बनाने के लिए चांदी की वर्क लगा सकते हैं या गुलाब की पंखुड़ी से भी सजा सकते हैं।
स्टेप-4
पढ़ें :- Traditional Country Recipes Power : पारंपरिक देशी व्यंजनों में छिपा है स्वाद और पावर का खजाना, सेहत और दिमाग के लिए जरूरी
बिना गैस की मदद से बने इन नो कुक काजू मोदक को सबसे पहले भगवान गणेश को भोग लगाएं। इसके बाद अपने मेहमानों को सर्व करें।