Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Gang Rape with 3 Girls: झारखंड में शादी से लौट रहीं पांच लड़कियों का अपहरण, फिर तीन के साथ गैंगरेप

Gang Rape with 3 Girls: झारखंड में शादी से लौट रहीं पांच लड़कियों का अपहरण, फिर तीन के साथ गैंगरेप

By Abhimanyu 
Updated Date

Gang Rape with 3 Girls: झारखंड के खूंटी जिले में पांच लड़कियों के अपहरण के बाद उनमें से तीन के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना जिले के रनिया थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है, जहां पर शुक्रवार रात को शादी समारोह से लौट रही लड़कियों के साथ दरिंदगी की गयी।

पढ़ें :- Nalkheda Tragedy : मां बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे ओडिशा के आठ श्रद्धालुओं की मौत, नाले में बही कार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपहरण और गैंगरेप का मामला पुलिस के पास रविवार को संज्ञान में आया। पीड़िताओं ने बयान के अनुसार, 21 फरवरी की रात पांचों दोस्त एक शादी समारोह से घर लौट रही थीं। उसी दौरान 10-12 लड़के पीछा करते हुए उनके पास आए और छेड़छाड़ करते हुए जंगलनुमा पहाड़ी की ओर ले जाने लगे। इस दौरान एक बच्ची एक दरिंदे के हाथ को दांत से काट भाग निकली और उसने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना सूचना दी।

दरिंदे बाकी चारों लड़कियों को साथ ले गए और उनके साथ हैवानियत की। ग्रामीण जब तक घटनास्थल पर पहुंचे तबतक सभी दरिंदे भाग चुके थे। 10 साल की एक पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि उसके साथ तीन दरिंदों ने दुष्कर्म किया। वहीं, एक अन्य पीड़िता ने कहा कि उसके साथ तीन ने दुष्कर्म किया। एक अन्य पीड़िता ने बताया कि उसे सात दरिंदों ने पकड़ रखा था, तीन ने दुष्कर्म किया। एक का बयान दर्ज नहीं हो पाया था।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा, ‘रविवार को पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पीड़िताओं का बयान लेने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 10-12 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।’

पढ़ें :- सपा सांसद लक्ष्मीकांत निषाद की गाड़ी पर हमला : अखिलेश बोले- भाजपा 2024 की ‘महा हार’ से उबरने के लिए अपनाना चाहती है ‘लठतांत्रिक’ तरीके
Advertisement