Gautam Adani Son Wedding: देश के एक और बड़े व्यावसायिक घराने में शहनाई बजने जा रही है। अडानी ग्रूप के मालिक गौतम अडानी (Gautam Adani) के बेटे जीत अडानी की शादी (Jeet Adani’s Wedding) होने जा रही है। मंगलवार को महाकुंभ पहुंचे गौतम अडानी ने खुद इस बारे में जानकारी दी है।
पढ़ें :- Cyclone Arnab Alert : 'चक्रवात अर्नब' ने धारण किया विकराल रूप, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
अडानी ग्रूप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने अपने परिवार के साथ महाकुंभ मेले की यात्रा के दौरान मंगलवार को प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना की और आरती की। उन्होंने प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लोगों को भोजन भी वितरित किया। इस दौरान गौतम अडानी ने कहा, “जीत (उनके बेटे) की शादी 7 फरवरी को है। हमारे कार्यक्रम आम लोगों की तरह ही होंगे। उनकी शादी बहुत ही साधारण और पूरे पारंपरिक तरीके से होगी।”
अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा, “प्रयागराज महाकुंभ में मुझे जो अनुभव हुआ, वो अद्भुत है। यहां जो प्रबंधन है, मैं देशवासियों की ओर से पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं। यहां जो प्रबंधन है- वो प्रबंधन संस्थानों के लिए शोध का विषय है। मेरे लिए मां गंगा के आशीर्वाद से बड़ा कुछ नहीं है।” उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं, यहां की आबादी 27 करोड़ है। अडानी समूह उत्तर प्रदेश सरकार के विकास कार्यों में योगदान देना जारी रखेगा। हम राज्य में अपने निवेश को अधिकतम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”