Rose petal face pack: गुलाब से बने फेसपैक और ब्यूटी प्रोडक्टों से बाजार पटे पड़े हैं। क्योंकि गुलाब स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रानी महारानियां ब्यूटी प्रोडक्ट के रुप में गुलाब की पंखुड़ियों और गुलाब से बनी चीजों का इस्तेमाल करती थी।यह ये कह लीजिए रानियों की खूबसूरती का राज हुआ करता था।
पढ़ें :- Malaika Arora Skin Care Tips : मलाइका ने शेयर किया स्किन केयर रूटीन, 50 की उम्र में भी ग्लो करेगा आपका चेहरा
आज भी बाजार में गुलाब के बने ब्यूटी प्रोडक्ट बहुत आसानी से मिल जाते है। गुलाब स्किन को एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी क्वालिटी पायी जाती है। यह स्किन के लिए क्लींजर की तरह काम करता है। साथ ही अच्छे टोनर भी होता है। स्किन की इरिटेशन नहीं होती है।इतना ही नहीं चेहरे पर गुलाब सा निखार लाने में मदद करता है।
गुलाब की पंखुड़ियों (Rose petal face pack) से ऐसे बनाएं फेसपैक
गुलाब का फेसपैक बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर उसमें बेसन और कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगा लें। पंद्रह मिनट के बाद चेहरा धो लें।
आप स्किन को मुलायम औप मॉइस्जराइज करने के लिए गुलाब व शहद का फेसपैक ट्राई कर सकते है। इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों को पीस कर इसमें शहद मिला लें। इसे आधे घंटे तक चेहरे पर लगा लें। जब सूख जाए तो धो लें। इस फेसपैक से चेहरे पर निखार आता है। साथ ही डैमेज स्किन रिपेयर होती है।
पढ़ें :- त्योहारों में मेकअप करते समय न करें ये गलतियां, खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
आप गुलाब की पंखुड़ियों और एलोवेरा जेल का फेसपैक भी लगा सकती है। इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर एलोवेरा जेल मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाकर बीस से पंद्रह मिनट तक लगा लें। फिर चेहरा धो लें।