Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ghazipur News: वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर बड़ा हादसा; महाकुंभ से लौट रहे छह श्रद्धालुओं की मौत

Ghazipur News: वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर बड़ा हादसा; महाकुंभ से लौट रहे छह श्रद्धालुओं की मौत

By Abhimanyu 
Updated Date

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिसमें छह लोगों की मौत की खबर है, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह सभी लोग पिकअप में बैठकर महाकुंभ से लौट रहे थे। हादसा वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

पढ़ें :- यूपी में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो जिलों में हादसे, फतेहपुर में तीन किशोरों की मौत: गोंडा में युवक लापता

जानकारी के अनुसार, यह हादसा नंदगंज क्षेत्र के कुसम्ही कलां में हुआ है। जहां पिकअप का डाला टूट गया, ज‍िससे उसमें बैठे लोग सड़क पर ग‍िर गए। तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर गिरे लोगों पर चढ़ गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग UP 53 JT-0756 मैक्स पर सवार होकर लोग प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे थे।

Advertisement