आलू सब्जियों में सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। इसे आप किसी भी सब्जी के साथ भी मिला टेस्टी सब्जी बना सकते है। सिर्फ आलू की भी कई तरह से टेस्टी सब्जी बनकर तैयार होती है। आज हम आपको जीरा आलू की टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे है। इसे आप पूरी और पराठे के साथ सर्व कर सकते है। बहुत कम समय और मेहनत में बनकर तैयार हो जाती है। इसे आप बच्चों को टिफिन में भी दे सकते है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
जीरा आलू बनाने के लिए सामग्री
4-5 आलू (उबले हुए)
1 टेबलस्पून जीरा
2 हरी मिर्च (पतले लंबे स्लाइस में कटी हुई)
1 टीस्पून हल्दी
नमक स्वादानुसार
1 टेबलस्पून हरा धनिया
जीरा आलू बनानेे का तरीका
जीरा आलू बनाने के लिए सबसे पहले एक साइज के आलू को उबाल लें। फिर छीलकर अलग रख लें। अब मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें। तेल के गरम होते ही जीरा और हरी मिर्च डाल दें। जीरे के भुनते ही हल्दी डालकर तुरंत आलू फोड़कर डाल दें। इसके बाद नमक डालकर आलू को चलाते हुए आलू भूनें। लीजिए तैयार है जीरा आलू। गर्निशिंग के लिए ऊपर से हरा धनिया डालकर मिलाएं और आंच बंद कर दें।गर्मा गर्म पूरी या पराठे के साथ सर्व करें और आनंद लें।