सर्दियों में पत्ता गोभी खूबआती है। कई लोगो को यह बहुत पसंद होती है। आज हम आपको पत्ता गोभी और मटर की सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। यह बेहतरीन ऑप्शन है आप इसे पराठे के साथ ब्रेकफास्ट में ट्राई कर सकते है। बच्चों को टिफिन में भी दे सकते है। पत्ता गोभी की सब्जी को बनाने में बहुत अधिक झंझट भी नहीं होता है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
पत्ता गोभी मटर की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
पत्ता गोभी – 1/2 किलो
हरी मटर – 1 कप
हरा धनिया – 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा)
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
सरसों का तेल – 3 टेबल स्पून
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस)
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पत्ता गोभी मटर की सब्जी बनाने का तरीका
पत्ता गोभी मटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में सरसों का तेल डालकर इसे गरम कर लें। अब इसमें जीरा डालकर भूनें। इसके बाद इसमें कसा हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर चमचे से चलाते हुए हल्का भून लें।
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
अब इसमें मटर डालकर भूनें। जब मटर भुन जाए तब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर मिला लें और ऊपर से पत्ता गोभी, नमक और लाल मिर्च डाल कर लगातार चलाते हुए भून लें। इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकने दें। इसके बाद इसे देखें कि अच्छे से पकी है कि नहीं।
जब तक सब्जी अच्छे से पक न जाए इसे चलाते हुए अच्छे से पका लें। इसके बाद इसे ढक दें और सब्जी को कुछ देर तक पकने दें। अब देखें कि सब्जी अच्छी तरह पक चुकी है, तो इसे गैस बंद कर दें। आपकी पत्ता गोभी और मटर की स्वादिष्ट सब्जी तैयार है। आप इसे गरमा-गरम पूड़ी या पराठे के साथ खा सकते हैं।