Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हर फरियादी को सम्मान दें और उनकी पीड़ा सुनकर समाधान करें थानेदार : सीएम योगी

हर फरियादी को सम्मान दें और उनकी पीड़ा सुनकर समाधान करें थानेदार : सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीड़ितों की समस्या के समाधान को लेकर थानेदारों का सख्त हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि, थाने में आए हर फरियादी को सम्मान दिया जाए और उनकी समस्याओं को सुनकर उसका समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि, शासन स्तर से हर थाने, सर्किल, जनपद, रेंज और जोन की सीधी निगरानी की जा रही है। यदि कहीं लापरवाही/गड़बड़ी की पुष्टि हुई तो न केवल पद से हटाया जाएगा, बल्कि अनिवार्य सेवानिवृत्ति भी दी जाएगी।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी
पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

इसके साथ ही उन्होंने चार्जशीट में देरी, समस्याओं के निस्तारण में विलम्ब पर सीधे पुलिस कप्तान की लापरवाही बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हर घटनाओं को गंभीरता से अधिकारी लें और खुद मौके पर पहुंचे। थाने में आए पीड़ितों की समस्या सुनने के लिए भी उन्होंने थानेदारों को सख्त निर्देश दिए हैं।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाइए पीएम, 6 महीने में PoK होगा भारत का : सीएम योगी
Advertisement