नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के चलते घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।
पढ़ें :- Gold-Silver Price Crash : 12 हजार से ज्यादा टूटा सोना, चांदी की कीमत 2 लाख पहुंची और अब कितना गिरेगा भाव?
वायदा बाजार (Multi Commodity Exchange) का ताजा हाल
आज सुबह यानी 16 जुलाई के कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने-चांदी दोनों लाल निशान में ट्रेड करते नजर आए। आपको बता दे कि 5 अगस्त 2026 के अनुबंध वाला सोना करीब ₹557 की गिरावट के साथ ₹1,41,293 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 4 सितंबर 2026 के अनुबंध वाली चांदी ₹1,023 की गिरावट के साथ ₹2,19,597 प्रति किलोग्राम पर सिमट कर रह गई है।
घरेलू खुदरा बाजार में कैरेट के अनुसार भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) और सर्राफा एक्सपर्ट्स के अनुसार, देश में आज खुदरा कीमतें इस प्रकार हैं—
पढ़ें :- Gold price today 30 December 2025: बड़ी गिरावट के बाद फिर टूटे खरीदार! सिल्वर की बढ़ी चमक; गोल्ड में जोरदार तेजी
24 कैरेट (pure gold): ₹1,43,580 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट (Gold Jewellery): ₹1,31,610 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹1,07,680 प्रति 10 ग्राम
यदि बड़े शहरों की बात करें तो 24 कैरेट सोने की दरें देश के अलग-अलग महानगरों में स्थानीय करों की वजह से जैसे दिल्ली में कीमत ₹1,41,030 प्रति 10 ग्राम, मुंबई में ₹1,41,280 प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में ₹1,41,190 प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में ₹1,43,790 प्रति 10 ग्राम है।
कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह
मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हुई हैं, जिसकी वजह से डॉलर को मजबूती मिल रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों का रुझान डॉलर की तरफ अत्यधिक बढ़ा है, जिससे सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ गई है।