Gold, Silver Price Today : मिडिल ईस्ट में चल रही जंग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के बीच Gold-Silver की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। इसी के साथ आज बुधवार 25 मार्च 2026 को घरेलू कमोडिटी बाजार में Gold-Silver की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। कल मंगलवार को बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी, लेकिन आज सुबह से ही खरीदारी बढ़ने से दोनों धातुओं के भाव ऊपर चढ़ गए।
पढ़ें :- Silver Price Today : आज चांदी हुई सस्ती, जानिये कितना कम हुआ रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर Gold का भाव 3.48 प्रतिशत बढ़कर 1,43,750 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं चांदी में 4.94 प्रतिशत की तेजी आई और इसका भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। कल मंगलवार को Gold 1,38,743 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि चांदी 2,24,210 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।
आज बाजार खुलते ही Gold में 5,007 रुपये और चांदी में 10,790 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह तेजी मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Markets) में कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी आई है। ऐसे में Gold क्या फिर गिरेगा या अचानक बड़ी तेजी आएगी? क्या यह निवेश का मौका है या खतरे की घंटी? हर अपडेट पर नजर रखना जरूरी है।
डॉलर के कमजोर होने से इनकी मांग बढ़ गई है, जिससे कीमतें ऊपर चढ़ गई हैं। स्पॉट गोल्ड की कीमत 2.5% बढ़कर 4,587.09 डॉलर प्रति औंस हो गई। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स (April delivery) में तो 4.2% की तेजी आई और यह 4,586.10 डॉलर पर पहुंच गया। चांदी भी 3.6% महंगी होकर 73.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। अमेरिकी डॉलर (USD) के मूल्य में गिरावट आने से अन्य मुद्राओं वाले निवेशकों के लिए सोना और चांदी सस्ता पड़ रहा है।