Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Gold-Silver Rate : ये क्‍या अचानक सोने-चांदी के दाम हुए धड़ाम? 4000 रुपये सस्‍ती हुई चांदी

Gold-Silver Rate : ये क्‍या अचानक सोने-चांदी के दाम हुए धड़ाम? 4000 रुपये सस्‍ती हुई चांदी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (US President Donald Trump) के टैर‍िफ लगाने के बाद गुरुवार, 3 अप्रैल को सोने-चांदी (Gold-Silver) के दाम में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। मल्‍टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर सिल्‍वर (Silver) की कीमत 4000 रुपये से ज्‍यादा घट चुकी है। वहीं सोने के दाम में भी गिरावट आई है। यह गिरावट अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (US President Donald Trump) द्वारा Gold-Silver को टैरिफ से छूट देने के बाद आया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

MCX पर चांदी की बात करें तो आज इसके दाम 4025 रुपये गिर चुके हैं और ए‍क KG, Silver का रेट 95728 रुपये रह गया है। सोने के दाम में करीब 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। Gold आज 1000 रुपये सस्‍ता होकर 89723 रुपये पर आ चुका है। अभी ये गिरावट धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। उम्‍मीद है कि जब कमोडिटी मार्केट बंद होगा, तब तक सोने-चांदी के दाम और ज्‍यादा घट चुके होंगे।

सर्राफा बाजार में क्‍या है सोने-चांदी का रेट

सुबह इंडियन बुलियन मार्केट (Indian Bullion Market) में गोल्‍ड की कीमत में तेजी रही। 24K गोल्‍ड के रेट (Gold Rates) 91205 रुपये था। वहीं 22K गोल्‍ड के दाम 83544 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसके अलावा, 750 प्‍योरिटी वाले सोने की कीमत 68404 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं सिल्‍वर की कीमत (Silver Price) में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। सुबह के कारोबार के दौरान सिल्‍वर 2200 रुपये से ज्‍यादा गिरकर 97300 रुपये प्रति किलो पर आ गया।

28 मार्च को 1 लाख के पार थे चांदी के रेट

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

चांदी के दाम 28 मार्च को 1 लाख रुपये के पार चले गए थे. उससे एक दिन पहले 27 मार्च को एक किलो चांदी का दाम (Silver Rate) 1 लाख 1 हजार तक पहुंच गया था। हालांकि तभी से इसमें गिरावट देखी गई है और एक सप्‍ताह के दौरान इसमें 4000 रुपये से ज्‍यादा की कमी आई है।

Gold के दाम में लगातार उछाल

लगातार सोने के दाम में उछाल देखा जा रहा है। गोल्‍ड के रेट 28 मार्च से अभी तक 1000 रुपये से ज्‍यादा चढ़ चुके हैं। हालांकि आज एमसीएक्‍स पर इसके दाम में बड़ी गिरावट आई है।

क्‍यों गिरे सोने-चांदी के भाव?

सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट की वजह ट्रंप का टैरिफ है। ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ के तहत आयात होने वाले सामानों पर 27 फीसदी का टैक्‍स लगाया है। लेकिन सोने और चांदी (Gold-Silver) को इस कैटेगरी से बाहर रखा है, जिस कारण इसके दाम में गिरावट आई है।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Advertisement