Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. नाबालिग बेटी के 6 टुकड़े कर सर तालाब में फेंका, दूसरे समुदाय के लड़के से बात करने से खफा था मुस्लिम पिता

नाबालिग बेटी के 6 टुकड़े कर सर तालाब में फेंका, दूसरे समुदाय के लड़के से बात करने से खफा था मुस्लिम पिता

By Harsh Gautam 
Updated Date

छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस हत्याकांड़ का खुलासा: लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन में छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी में बक्से में मिले किशोरी के शव के मामले में जीआरपी ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि 16 वर्षीय लड़की की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पिता ने ही की थी। पुलिस ने कुशीनगर के सेवरही निवासी बिग्गन अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पढ़ें :- बेटी से प्रेम संबंध और वीडियो की धमकी से नाराज मामा ने, भांजे को तीन टुकड़ों में काट, शव को गंगा किनारे जलाया

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, किशोरी दूसरे धर्म के एक युवक से फोन पर बात करती थी। पिता ने कई बार उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह युवक के संपर्क में बनी रही। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने बेटी की हत्या की साजिश रची। बताया जा रहा है कि आरोपी की दो बेटियां पहले ही प्रेम विवाह कर चुकी थीं, जिसके बाद उसे डर था कि शब्बा भी वही रास्ता अपनाएगी।

पत्नी और बेटों को भेजा रिश्तेदार के घर

जांच में पता चला कि आरोपी ने वारदात से पहले पत्नी और दोनों बेटों को रिश्तेदार के घर भेज दिया था। घर में सिर्फ किशोरी और उसकी बुजुर्ग दादी थीं। 16 मई को आरोपी ने अपनी बहन और बहनोई को बुलाया और फिर मिलकर लड़की की हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को धारदार हथियार से काटकर अलग-अलग 6 हिस्सों में बांट दिया गया। पहचान छिपाने के लिए सिर को धड़ से अलग कर गांव के तालाब में फेंक दिया गया, जबकि बाकी हिस्सों को प्लास्टिक और पुराने कपड़ों में लपेटकर बक्से में रखा गया। बाद में आरोपी और उसके बहन—बहनोई ई-रिक्शा से तमकुहीरोड स्टेशन पहुंचे और बक्सा छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस 1 कोच में छोड़कर एसी कोच से निकलकर फरार हो गए।

पढ़ें :- धार्मिक परंपरा की आड़ में अपराध की छूट नहीं:'हलाला' के नाम पर गैंगरेप के आरोपियों को हाईकोर्ट से झटका

कुशीनगर के एक तलाब में किशो_री का सर खोजते गोताखोर

 

CCTV फुटेज से खुला पूरा राज

स्टेशन और ट्रेन में लगे CCTV कैमरों में तीनो आरोपी और उनकी गतिविधियां कैद हो गई थीं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या की पूरी कहानी बता दी। उसकी निशानदेही पर तालाब से कटा सिर और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। जीआरपी जल्द मामले का आधिकारिक खुलासा करेगी।

दरअसल, मामला रविवार का है जब लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी में बक्से में पॉलीथीन से पैक किशोरी के 5 तुकड़े मिले थे। धड़ और हाथ—पैर के टुकड़े थे और सर गायब था। जब रेलवे कर्मियों और जीआरपी ने बक्सा खोला तो अंदर युवती का सिर कटा धड़ देखकर सभी दंग रह गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में भी जुट गई थी। इस खौफनाक वारदात ने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए थे।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले विनय कटियार, मैं प्रधानमंत्री से संपर्क में हूं, चंपत राय जेल जाएंगे...
Advertisement