Google: क्या आपने अपने किसी दोस्त से नई कार खरीदने की बात की हो या फिर कहीं प्रॉपर्टी लेने का जिक्र किया हो। इसके बाद आपको अपने स्मार्टफोन (Smartphone) पर इससे जुड़े ऐड दिखने लगे हो? ज्यादातर Android यूजर्स इस तरह की दिक्कत फेस करते हैं।
पढ़ें :- Honor Win Turbo : ऑनर विन टर्बो पावरफुल बैटरी के साथ हुआ लॉन्च , जानें फीचर और कीमत
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका स्मार्टफोन (Smartphone) आपकी हर बात सुनता रहता है। अगर, आपने अपने स्मार्टफोन में यह सेटिंग नहीं किया तो आपकी निजी बातें गूगल (Google) को पता चल जाएगी और आपके कई राज भी खुल सकते हैं।
पूरी दुनिया में इस्तेमाल होने वाले सभी Android स्मार्टफोन गूगल अकाउंट (Android Smartphone Google Account) पर काम करते हैं। बिना गूगल अकाउंट (Google Account) क्रिएट किए आप अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन में कोई ऐप डाउनलोड नहीं कर पाएंगे और उसकी कई सर्विसेज यूज नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप गूगल अकाउंट (Google Account) क्रिएट करते समय उसे आप कई ऐसी परमिशन दे देते हैं, जिसकी वजह से आपकी हर छोटी-बड़ी जानकारी गूगल (Google) तक पहुंच जाती है और फिर गूगल (Google) उसी के आधार पर विज्ञापन प्रमोट करके कमाई करता है।
फोन में करें तुरंत ये सेटिंग्स
अगर, आप नहीं चाहते हैं कि गूगल (Google) अपकी कोई बात न सुने तो आपको अपने स्मार्टफोन (Smartphone) में एक छोटी सी सेटिंग्स करनी होगी।
पढ़ें :- अमेरिका जल्द जारी करेगा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाले 250 डॉलर का नोट! बदलेगा 150 साल पुराना नियम
सबसे पहले अपने Android स्मार्टफोन (Smartphone) की सेटिंग्स में जाएं।
इसके बाद नीचे स्क्रॉल करते हुए Google की सेटिंग्स पर टैप करें।
अगले पेज पर आपको अपना गूगल प्रोफाइल (Google Profile) दिखाई देगा।
इस पेज पर दिए गए Manage Your Google Account पर टैप करना होगा।
फिर आपको Data & Privacy सेक्शन में जाना होगा।
पढ़ें :- 'मास्टरशेफ इंडिया’ पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल से शेयर किया भावुक वीडियो…
इस पेज पर आपको Web & App Activity का ऑप्शन मिलेगा। इस पर टैप करें और अगले पेज पर जाएं।
यहां आपको Subsettings में Include Audio and Video activity का ऑप्शन दिखेगा।
इस पर लगे टिक को हटा दें और गूगल के टर्म ऑफ सर्विस को एक्सेप्ट कर लें।
इस तरह से आपके स्मार्टफोन के माइक्रोफोन का एक्सेस Google को नहीं मिलेगा। इसके बाद गूगल आपके स्मार्टफोन के माइक्रोफोन से आई किसी भी आवाज को रिकॉर्ड नहीं करेगा और आपको बोली हुई बातों से जुड़े विज्ञापन नहीं दिखेंगे। यही नहीं, आपकी निजी बातें भी प्राइवेट ही रहेंगी।