नई दिल्ली। अगर आप स्मार्टफोन या फिर कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो उनमें से करीब 99 प्रतिशत लोगों के पास गूगल (Google) की जीमेल (Gmail) आईडी होती है। गूगल (Google) समय-समय पर जीमेल के लिए नए-नए रूल्स एंड रेगुलेशन्स लाता रहता है। गूगल (Google) की तरफ से अब एक बड़ा कदम उठाया गया है। गूगल अब लाखों जीमेल (Gmail) अकाउंट को बंद करने जा रहा है। अगर आप भी जीमेल इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की होने वाली है।
पढ़ें :- World Humanoid Robot Games : चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट ने तोड़ा उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड , मात्र 9.39 सेकंड में दौड़ा 100 मीटर
बता दें कि कई सारे ऐसे यूजर्स होते हैं जो एक से अधिक जीमेल अकाउंट क्रिएट करते हैं, लेकिन उनमें से ज्यादा तक अकाउंट को यू हीं छोड़ देते हैं। उनका इस्तेमाल नहीं किया जाता। अब गूगल की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है। कंपनी 20 सितंबर से कई जीमेल अकाउंट्स को बंद करने जा रही है।
Google लगातार भेज रहा है नोटिफिकेशन
गूगल की तरफ से यूजर्स को अपने जीमेल अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए लगातार नोटिफाई किया जाता है। लेकिन, बावजूद ऐसे जीमेल अकाउंट्स की संख्या बहुत ही ज्यादा है जो लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए जा रहे हैं। मतलब ये जीमेल अकाउंट्स एक्टिव नहीं हैं। अगर आपके पास कोई ऐसा जीमेल अकाउंट है जिसे आपके काफी दिनों से इस्तेमाल नहीं किया है तो गूगल (Google) उसे जल्द ही बंद कर सकती है।
बता दें कि गूगल अपने सर्वर के स्पेस को बचाने के लिए ऐसा कदम उठा रहा है। जो लोग जीमेल या फिर गूगल ड्राइव जैसी सर्विस को इस्तेमाल किया है लेकिन काफी समय से वे अकाउंट एक्टिव नहीं हैं तो उन्हें बंद किया जाएगा। अब अपना फोकस उन जीमेल अकाउंट्स पर फोकस करना चाहता है जो लगातार एक्टिव हैं।
पढ़ें :- अंतरिक्ष में खुलेगा ‘पेट्रोल पंप’, रोबोट हटाएगा कचरा; दवाइयों से खेती तक भारत के स्पेस स्टार्टअप्स फाउंडर्स ने पीएम से साझा किया प्लान
आपको बता दें कि टेक जायंट गूगल उन जीमेल अकाउंट्स को बंद करेगा जो करीब 2 साल या फिर इससे अधिक समय से एक्टिव नहीं हैं। ऐसे में अगर आपक आपने अपने जीमेल अकाउंट को दो साल से अधिक समय से इस्तेमाल नहीं किया है तो आपके अकाउंट का बैन होना संभव है। गूगल के पास इनएक्टिव पॉलिसी के तरह इस तरह का अधिकार मौजूद है।
ऐसे बचाएं Gmail अकाउंट
अगर आप अपने जीमेल अकाउंट को डीएक्टिवेट होने से बचाना चाहते हैं तो आपको अपना जीमेल अकाउंट लॉगिन करना पड़ेगा
आपको अपने अकाउंट से ईमेल भेजना होगा या फिर इन बॉक्स में मौजूद मेल्स को पढ़ना होगा।
आप गूगल फोटो अकाउंट में साइन इन करके फोटो शेयर करते हैं तो भी जीमेल अकाउंट को डीएक्टिवेट होने से बचा सकते हैं।
पढ़ें :- Vivo T5 5G : वीवो टी5 5जी जल्द होगा लॉन्च,मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले और Ultra-Slim डिजाइन
अगर आप जीमेल अकाउंट को लॉगिन करके यूट्यूब पर कोई वीडियो प्ले करते हैं तो इससे भी अकाउंट बंद होने से बच जाएगा।
आप गूगल ड्राइव को इस्तेमाल करके भी अपने जीमेल अकाउंट को एक्टिव कर सकते हैं। इसके अलावा जीमेल साइनइन करके आप गूगल सर्च इंजन पर कुछ सर्च करके अकाउंट को सेफ रख सकते हैं।