Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. गोरखपुर: प्रेमी ने 14 वर्षीय किशोरी से किया रेप, दोस्तों ने बनाया वीडियो, ब्लैकमेलिंग कर रहे 3 FIR पर दर्ज

गोरखपुर: प्रेमी ने 14 वर्षीय किशोरी से किया रेप, दोस्तों ने बनाया वीडियो, ब्लैकमेलिंग कर रहे 3 FIR पर दर्ज

By Harsh 
Updated Date

गोरखपुर: सहजनवा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को मिलने के बहाने बुलाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने इस घिनौने कृत्य का वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पढ़ें :- Video- अलमारी में छिपा मिला शादीशुदा का प्रेमी, बाहर निकालकर दोनो को रस्सी से बांधकर पीटा, 25 बार लाठी मारी गई

मिलने के बहाने बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर की दरिंदगी

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 5 जून शुक्रवार की रात की है। गांव के ही 20 वर्षीय आशीष निषाद ने किशोरी को फोन कर खेतों की तरफ मिलने बुलाया था। किशोरी जब वहां पहुंची तो आशीष के दो दोस्त भी वहां मौजूद थे। किशोरी ने जब इसका विरोध किया और घर लौटने लगी तो आरोप है कि आशीष ने उसके साथ जबरन रेप किया। इस दौरान उसके दोस्तों ने चुपके से इस पूरी वारदात का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जिसकी भनक उस वक्त पीड़िता को नहीं लगी।

वीडियो सेंड कर दी धमकी, पुलिस ने शुरू की तलाश

अगले दिन 6 जून को जब आशीष ने दोबारा फोन किया तो किशोरी ने साफ मना कर दिया। इससे बौखलाए आरोपी ने किशोरी के मोबाइल पर वही अश्लील वीडियो भेज दिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पूरी बात अपनी मां को बताई और 7 जून को सहजनवा थाने पहुंचकर नामजद शिकायत दर्ज कराई।

पढ़ें :- Ram Temple Donation Scam : मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला की कार ज़ब्त, पुलिस ने सबूत और गहने किए बरामद

सख्त कार्रवाई का भरोसा

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ रवि सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Advertisement