Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापिका ने बच्चों के साथ की गंदी हरकत, वीडियो हुआ वायरल, बीएसए ने दिए जांच के आदेश

सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापिका ने बच्चों के साथ की गंदी हरकत, वीडियो हुआ वायरल, बीएसए ने दिए जांच के आदेश

By Satish Singh 
Updated Date

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में शिक्षा का इस्तर बिल्कुल गिरता जा रहा है। रायबरेली में प्रधानाध्यापिका  (Headmistress) का शर्मनाक हरकत सामने आई है। प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के बच्चों से ही ईंटें ढुलवाई है। प्रधानाध्यापिका की इस हरकत का विडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में रायबरेली बीएसए (Raebareli BSA) ने जांच के आदेश दिए है।

पढ़ें :- J-K Two Terrorists Killed : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो दहशतगर्द ढेर, सुरक्षाबलों का आतंक के खिलाफ ऑपरेशन जारी
पढ़ें :- IND vs AFG 3rd T20I : आज अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सरकारी प्राथमिक स्कूल में मासूम बच्चों से ईंटें ढुलवाकर इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा है। अमावां ब्लॉक के संदी नागिन स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रतिभा सिंह वीडियो में खुद बच्चों से ईंटें उठवाती दिखीं। कैमरा चलते देख वो वीडियो डिलीट कराने की गुज़ारिश करती भी नजर आईं, बाद में बच्चों को अंदर भेज दिया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की शिक्षा सुधार की तमाम कोशिशों के बावजूद, रायबरेली के सरकारी स्कूलों से एक बेहद शर्मनाक और संवेदनहीन वीडियो सामने आया है। वीडियों वायरल होने के बाद लोग जमकर इसकी निंदा कर रहे है। वहीं इस मामले में बीएसए ने जांच के आदेश दिए है।

Advertisement