Poco X8 Pro Max 5G Offers : पोको एक्स8 प्रो मैक्स 5G और पोको एक्स8 प्रो 5G स्मार्टफोंस पर कंपनी शानदार. लॉन्च ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। 17 मार्च को लॉन्च हुई Poco X8 सीरीज अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। इसमें Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Max 5G शामिल हैं। जिनकी आज पहली सेल Flipkart पर शुरू हो चुकी है। अगर आप इन दिनों नए मोबाइल लेने की सोच रहे हैं तो इन्हें चुन सकते हैं। आइए, आगे आपको डिटेल्स जानते हैं।
पढ़ें :- 200MP OIS कैमरे के साथ भारत में लॉन्च होगा Vivo का नया फोन, अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर माइक्रो साइट लाइव
कीमत
कीमत की बात करें तो Poco X8 Pro 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB RAM वैरियंट 32,999 रुपये में आता है।
आयरन मैन एडीशन
वहीं, इसका Iron Man Edition (12GB + 256GB) 34,999 रुपये में उपलब्ध है। यदि Poco X8 Pro Max 5G की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये (12GB + 256GB) है, जबकि 12GB + 512GB वैरियंट 43,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
ऑफर्स
ऑफर्स की बात करें तो आज यानी 23 मार्च को खरीदने वाले ग्राहकों को 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 1 साल का Screen Damage Protection दिया जा रहा है। इसके अलावा 3,000 रुपये तक के बैंक या एक्सचेंज डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन, 2 महीने का YouTube Premium और 3 महीने का Spotify Premium भी मिल रहा है।
स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Poco X8 Pro Max 5G में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,840Hz PWM डिमिंग और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, Poco X8 Pro 5G में 6.59-इंच का AMOLED पैनल मिलता है, जिसमें समान रिफ्रेश रेट और Resolution दिया गया है। दोनों ही फोंस IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे ये मजबूत और ड्यूरेबल बन जाते हैं।
पढ़ें :- बचा हुआ इंटरनेट डाटा आधी रात को क्यों हो जाता है खत्म? सांसद राघव चड्ढा ने टेलीकॉम कंपनियों के नियमों पर उठाए सवाल
प्रोसेसर
परफॉरमेंस के मामले में Max वैरियंट में 3nm MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Pro मॉडल में 4nm MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलता है। दोनों डिवाइस HyperOS 3 (Android 16) पर काम करते हैं। मेमोरी के लिए LPDDR5x RAM व UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आते हैं।
कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों ही मोबाइल्स में 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, और ये डिवाइस 4K 60fps तक Video recording सपोर्ट वाले हैं।