Green Moong Excellent Superfood : हरी मूंग के व्यंजन स्वादिष्ट लगते है। भारतीय रसोई में हरी मूंग को डक्टर भी कहा जाता है। चटपटे व्यंजन के साथ इसका उपयोग नाश्ते और पाचन संबंधी समस्याओं लिए भी किया जाता है। भारतीय आहार श्रंखला में आप हरी मूंग को कई स्वादिष्ट और हेल्दी तरीकों से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। हरी मूंग सेहत के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड है, जो प्रोटीन, फाइबर, विटामिंस और खनिजों से भरपूर होती है। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ वजन नियंत्रित करने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में बेहद असरदार है।
पढ़ें :- उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, तंबाकू-निकोटिन वाले गुटखा-पान मसाला पर प्रतिबंध
अंकुरित मूंग (Sprouts): सुबह के नाश्ते में नींबू और चाट मसाला मिलाकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद है।
मूंग दाल खिचड़ी: पेट खराब होने या हल्के भोजन के रूप में यह आसानी से पचने वाला बेहतरीन विकल्प है।
मूंग दाल चीला: पिसी हुई हरी मूंग से बना चीला प्रोटीन से भरपूर एक शानदार ब्रेकफास्ट है।
वजन घटाने में मददगार
इसमें मौजूद हाई फाइबर और प्रोटीन भूख को नियंत्रित करते हैं। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
पढ़ें :- Navratri Fasting Health : नवरात्रि व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान ? नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल
बेहतर पाचन क्रिया
हरी मूंग में पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर होता है, जो कब्ज और अपच को दूर कर पाचन तंत्र को सुचारू बनाता है।
पोषक तत्वों का खजाना
यह आयरन, फोलेट, विटामिन बी, मैग्नीशियम और जिंक का उत्कृष्ट स्रोत है, जो शरीर में खून की कमी (एनीमिया) को दूर करते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं।