Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Gufi Paintal Net Worth : महाभारत के ‘शकुनी मामा’ की इतनी है नेटवर्थ, परिवार के लिए जानें क्या-क्या छोड़ गए?

Gufi Paintal Net Worth : महाभारत के ‘शकुनी मामा’ की इतनी है नेटवर्थ, परिवार के लिए जानें क्या-क्या छोड़ गए?

By संतोष सिंह 
Updated Date

Gufi Paintal Net Worth : टीवी सीरियल महाभारत (Mahabharata) में ‘शकुनी मामा’ (Shakuni Mama) का किरदार निभाकर अलग पहचान बनाने वाले दिग्गज एक्टर गूफी पेंटल (Gufi Paintal) नहीं रहे। 79 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों के लड़ रहे थे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। बीते कुछ दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। टीवी सीरियल्स के साथ ही फिल्मों में अभिनय के जरिए उन्होंने करोड़ों की संपत्ति जोड़ी। आइए जानते हैं शकुनी मामा (Shakuni Mama) अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं?

पढ़ें :- 'Pushpa Pushpa' song release : अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' हुआ रिलीज

करोड़ों के मालिक थे गूफी पेंटल

आजादी से पहले 4 अक्टूबर 1944 को पंजाब के तरन तारन में जन्मे दिवंगत एक्टर गूफी पेंटल (Gufi Paintal) का पूरा नाम सरबजीत पेंटल था। जहां महाभारत (Mahabharat) सीरियल से खासे फेमस हुए, तो सीआईडी (CID) सीरियल में अपने अभिनय के चलते भी चर्चा में रहे थे। फिल्मों की अगर बात करें तो उन्होंने ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘गीता मेरा नाम’ और ‘निकाह’ जैसे बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाभारत के शकुनी मामा Gufi Paintal Net Worth करीब 4 मिलियन डॉलर या लगभग 33 करोड़ रुपये के मालिक थे।

एक्टिंग ही था कमाई का जरिया

गूफी पेंटल (Gufi Paintal) की कमाई का प्रमुख जरिया एक्टिंग ही था और इस उम्र में भी उनके पास काम की कोई कमी नहीं थी। उनके करियर की बात करें तो बता दें कि एक्टिंग करियर से पहले उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। फिर उन्होंने एक्टिंग की तरफ रुख किया और बी आर चोपड़ा के महाभारत से वे हर घर में मशहूर हो गए। गौरतलब है कि उनकी पत्नी रेखा पेंटल का निधन साल 1993 में हार्ट अटैक के चलते हो गया था। उनके बेटे हैरी पेंटल भी एक्टिंग से ही ताल्लुक रखते हैं।

पढ़ें :- Madhuri Dixit Nene video: माधुरी दीक्षित को देख एक फैन ने कहा- हेल्लो करो एंटी को ...

एक एपिसोड का इतना करते थे चार्ज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूफी पेंटल सीरियल में एक एपिसोड करने के लिए 40,000 रुपये की फीस चार्ज करते थे। वहीं उनकी मंथली इनकम करीब 8 लाख रुपये और सालाना कमाई 96 लाख रुपये थी। मुंबई के अंधेरी में उनका अपना घर था और वे कुछ विज्ञापनों के जरिए भी कमाई करते थे। उन्हें आखिरी बार टीवी शो ‘जय कन्हैया लाल की’ में देखा गया था।

सुबह नौ बजे हुआ निधन

भतीजे हितेन पेंटल ने बताया, ‘गुफी पेंटल (Gufi Paintal) का सुबह नौ बजे अस्पताल में निधन हुआ। उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया और नींद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। हितेन के मुताबिक,उनके परिवार में उनका बेटा, बहू और पोता हैं। पेंटल का अंतिम संस्कार आज शाम करीब चार बजे उपनगरीय अंधेरी के एक श्मशान घाट में किया जाएगा।

पढ़ें :- Paul Auster passed away : लेखक पॉल ऑस्टर का निधन , दुनिया भर में उनकी कहानियों को पसंद किया गया
Advertisement