Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Hair care in Holi: होली में रंगो के हानिकारक केमिकल से बालों का इस तरह करें बचाव, फॉलो करें ये टिप्स

Hair care in Holi: होली में रंगो के हानिकारक केमिकल से बालों का इस तरह करें बचाव, फॉलो करें ये टिप्स

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Hair care in Holi:  आजकल केमिकल युक्त कलर से खुद को बचा पाना मुश्किल होता है। ऐसे में जरुरी है खुद ही ऐतियात बरतना बेहद जरुरी है। क्योंकि कलर बालों को नुकसान पहुंचा सकते है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके अपने बालों को हानिकारक कलर के दुष्प्रभाव से बचा सकते है।

पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी

रंग खेलने से पहले बालों में अच्छी तरह हेयर ऑयल लगा लें। आप चाहे तो नारियल, जैतून या बादाम का तेल लगा सकती है। बालों में तेल लगा होगा तो कलर जल्दी छूट जाएगा और हानिकारक प्रभाव से भी बचे रहेंगे।

रंग खेलते समय अपने बालों को अच्छी तरह से प्लास्टिक की कैप या मास्क लगा सकते है। इससे बाल रंगो और गीलेपन से बचे रहेंगे। बालों को बार बार पानी धोते रहें, ताकि बालों पर लगा रंग निकलता रहेगा। होली खेलने के बाद पहले बालों को साफ पानी से धुलें। इसके बाद शैंपू या अन्य संसाधनों का इस्तेमाल करें।

बाल धुलने के लिए हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करें। केमिकल युक्त शैंपू रंगो के साथ क्रिया करके बालों को नुकसान कर सकते है। शैंपू को बालों में लगाने से पहले इसे मग में घोल लें।

बालों में लगा रंग छुड़ाने के लिए तेज तेज रगड़ने की बजाय हल्के हाथों से मले। इसके बाद गुनगुने तेल से मालिश कर लें। ताकि बालों को पोषण मिले और रंगो के हानिकारक से प्रभाव से बचे रहेंगे।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री

रंग खेलने जाने से पहले बालों को अच्छी तरह से जूड़ा बांध लें। बालों को खुला रखकर रंग न खेले। कोशिश करें बाल बांध कर ही रखें।

Advertisement