Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Hair care: बालों की कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा घने लंबे होंगे बाल, लगाएं प्याज का तेल, ये है बनाने का तरीका

Hair care: बालों की कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा घने लंबे होंगे बाल, लगाएं प्याज का तेल, ये है बनाने का तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकर लोग बालों की कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। महिला हो या फिर पुरुष बालों के झड़ने उम्र से पहले गंजापन बालों का सफेद होना जैसी कई समस्याओं से जूझते रहते हैं। ऐसे में बालों की कई समस्याओं से प्याज का तेल छुटकारा दिला सकता है।

पढ़ें :- Video-जाजमऊ में डिलीवरी बॉय बाइक समेत गहरे गड्ढे में समाया, स्थानीय लोग बोले-कानपुर नगर निगम बना नरक निगम

प्याज में ऐसे एंजाइम मौजूद होते हैं जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं। नए बाल उगाने में भी हेल्प करते है। अगर किसी के बाल पतले है तो घने बनाता है। इतना ही नहीं बालों का झड़ना कम होता है। सफेद बालों की समस्या को भी कम करता है।

मार्केट में बहुत ही आराम से प्याज के तेल मिल जाएंगे। इसे आप घर में भी बना सकती हैं। प्याज का तेल घर में बनाने के लिए 200 ग्राम नारियल का तेल लें। आप चाहें तो सरसों के तेल में भी इसे बना सकते हैं। अब तेल को कड़ाही में डालकर गर्म करें और इसमें 1 बड़ा प्याज बारी कटा और 1 कप करी पत्ता डाल दें। दोनों चीजों को भून लें और फिर गैस बंद कर दें।

आप चाहें तो सिर्फ प्याज का ही इस्तेमाल करें। प्याज को पीसकर भी तेल में मिला सकते हैं। जब प्याज भुन जाए और तेल ठंडा हो जाए तो इसे किसी कटोरी में निकाल लें। तैयार है प्याज का तेल। आप इसे शैंपू करने से एक से दो घंटे पहले बालों में हल्के हाथों से मालिश करें।
इसे आप बालों पर अच्छी तरह से लगाएं और फिर शैंपू कर लें।

पढ़ें :- बहराइच में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, गन्ने का भाव ₹600 करने और कर्जमाफी की मांग
Advertisement