Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Hansika Motwani Wedding: शुरू हुई हंसिका मोटवानी की शादी की रस्में, देखें इन साइड तस्वीरें

Hansika Motwani Wedding: शुरू हुई हंसिका मोटवानी की शादी की रस्में, देखें इन साइड तस्वीरें

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई:  एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) शादी करने जा रहीं हैं। आपको बता दें कि हंसिका 4 दिसंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी का जश्न माता की चौकी से शुरू हो चुका है।

पढ़ें :- Tripti Dimri Hot Pic: तृप्ति डिमरी ने ब्लैक साटन गाउन में शेयर की हॉट तस्वीरें, फैन्स हुए दीवाने

आपको बता दें कि बीते 22 नवंबर 2022 को मुंबई में माता की चौकी का आयोजन किया गया था, इस दौरान हंसिका लाल रंग की मिरर वर्क साड़ी पहने हुए नजर आईं।

आपको बता दें कि बीते नवंबर के महीने में 2 नवंबर 2022 को पेरिस में एफिल टॉवर के सामने ड्रीमी प्रपोजल के बाद हंसिका मोटवानी ने अपने सपनों के राजकुमार सोहेल कथूरिया के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं।

उस दौरान पहली तस्वीर में एफिल टॉवर के सामने सोहेल अपने घुटनों पर बैठे हुए नजर आए थे। उन तस्वीरों में मोमबत्तियों, फूलों और आतिशबाजी की सजावट थी, जो उनके प्रपोजल को और खूबसूरत बना रही थी। वहीं इस दौरान व्हाइट ट्यूब ड्रेस में हंसिका मैजिकल लग रही थीं।

पढ़ें :- Tejasswi Prakash का अतरंगी आउटफिट देख भड़के ट्रोलर्स, कहा- बहुत खराब ड्रेसिंग सेंस तेजू...

वहीं उसके बाद 22 नवंबर 2022 को हंसिका के परिवार ने उनके नए जीवन की शुभ शुरुआत के लिए माता की चौकी का आयोजन किया।

आप देख सकते हैं पैपराजी द्वारा साझा की गई क्लिप में होने वाली दुल्हन हंसिका को एक लाल रंग की साड़ी में देखा जा सकता है, जिसके बॉर्डर पर शानदार मिरर-वर्क किया गया है।

 

पढ़ें :- Bharti Singh को 3 दिन से हो रही पेट में दर्द की शिकायत, कॉमेडियन किलाबेन अस्पताल में भर्ती
Advertisement