Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hanuman Janmotsav 2024 : रामभक्त हनुमान को संकटमोचन भी कहते है। भक्तों को हर संकट से उबारने वाले हनुमान जी महाराज का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। इसलिए इस दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष हनुमान जयंती 23 अप्रैल दिन मंगलवार को है। हनुमान जयंती पर अद्भुत शुभ योग का संयोग बन रहा है। धार्मिक कथाओं के अनुसार, हनुमान जी का जन्म  मंगलवार को हुआ था। इस साल हनुमान जयंती भी मंगलवार के दिन पड़ रही है। इस दिन कई शुभ योग का संयोग बन रहा है, इस दौरान बजरंगबली की पूजा का दोगुना फल प्राप्त होगा। आइए जानते हैं हनुमान जन्मोत्सव के शुभ योग, उपाय, मुहूर्त।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

इस बार हनुमान जयंती पर मीन राशि में पंचग्रही योग बनेगा। साथ ही मेष राशि में बुधादित्‍य राजयोग, कुंभ राशि में शनि शश राजयोग का संयोग बनेगा। मान्यता है कि इन खास योगों में हनुमान जी की पूजा सफल होगी।

  हनुमान जन्मोत्सव शुभ मुहूर्त 

चैत्र पूर्णिमा तिथि शुरू – 23 अप्रैल 2024, सुबह 03.25
चैत्र पूर्णिमा तिथि समाप्त – 24 अप्रैल 2024, सुबह 05.18
हनुमान पूजा का समय (सुबह) – सुबह 09.03 – दोपहर 01.58
पूजा का समय (रात) – रात 08.14 – रात 09.35

उपाय
1.यदि आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो हनुमान मंदिर में बजरंगबली की विशेष पूजा करें।
2.हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 11 केलों में एक-एक लौंग लगाकर संकट मोचन हनुमान जी को अर्पित करें।
3.इस दौरान बजरंगबली को सिंदूर, मीठे पान की बीड़ा और चोला अर्पित करें।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Advertisement