Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Hanuman Jayanti 2024 Date :  जानें साल 2024 में कब है हनुमान जन्मोत्सव , हर संकट में रक्षा करते हैं रुद्रावतार भगवान बजरंगबली

Hanuman Jayanti 2024 Date :  जानें साल 2024 में कब है हनुमान जन्मोत्सव , हर संकट में रक्षा करते हैं रुद्रावतार भगवान बजरंगबली

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hanuman Jayanti 2024 Date : हनुमान जन्मोत्सव एक हिन्दू पर्व है। यह चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन हनुमानजी का जन्म हुआ था। इसी पावन दिन माता अंजनी की कोख से हनुमान जी ने जन्म लिया था। हनुमान जी ऐसे देवता है जिनका सच्चे मन से स्मरण किया जाए तो वह भक्तों की हर संकट में रक्षा करते हैं, इसलिए इन्हें संकट मोचन कहा जाता है। हनुमानजी को भगवान शिव के 11वें अवतार माना जाता है। जानें हनुमान जयंती 2024 की डेट, मुहूर्त और महत्वपूर्ण जानकारी।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

हनुमान जयंती 2024
इस साल हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल 2024, मंगलवार को है। हनुमान जयंती जब मंगलवार  या शनिवार को हो तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। ये दोनों दिन बजरंगबली को समर्पित है। इस दिन हनुमान जी विशेष आकर्षक श्रृंगार, सुंदरकांड का पाठ, भजन, व्रत, दान, पाठ, कीर्तन किए जाते हैं।

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि
हिंदू कैलेंडर के अनुसार एक वर्ष में हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार दो बार मनाएं जाने की परंपरा है, दरअसल भगवान हनुमान का जन्मोत्सव एक बार ही मनाया जाता है जबकि दूसरी बार हनुमान जयंती को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान हनुमान का जन्म कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर और स्वाति नक्षत्र में हुआ था। इस तरह से हनुमानजी का प्रगट्यपर्व यानी हनुमान जयंती कार्तिक माह की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाता है।

नक्षत्रों की बात करें तो हनुमान जयंती 23 अप्रैल 2024 को चित्रा नक्षत्र रात के 10.32 मिनट तक रहेगा। इसके तुरंत बाद स्वाति नक्षत्र शुरू हो जाएगा। हनुमान जयंती के दिन चंद्रमा कन्या राशि और सूर्य मेष राशि में होगा।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Advertisement