Hanuman Jayanti 2024 : सनातन धर्म में हनुमान जी महाराज की पूजा विधि विधान से की जाती है। हनुमान जी जयंती के अवसर पर जगह जगह पर विशाल भंड़ारे आयोजित किए जाते है। हनुमान भक्त पूरी श्रद्धा और लगन के साथ चोला चढ़ाते है और प्रसाद बांटते है। मान्यताओं के अनुसार, राम भक्त हनुमान जी को संकटमोचक कहा जाता है, भगवान की उपासना और पूजा करने मात्र से ही भूत प्रेम, तंगी और मुश्किलों से छुटकारा मिल जाता है। मंगलवार दिन हनुमान जी को समर्पित है। इन उपायों को करने मात्र से ही संकट मोचन हनुमान जी आपकी सभी समस्या और संकटों को हर लेंगे।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 अप्रैल, 2024 दिन मंगलवार को सुबह 03 बजकर 25 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 24 अप्रैल, 2024 दिन बुधवार सुबह 05 बजकर 18 मिनट पर होगा। उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए इस बार हनुमान जयंती 23 अप्रैल को मनाई जाएगी।
आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए हनुमान जयंती पर बजरंगबली की विशेष पूजा कर सकते हैं। इस दिन पूरे सच्चे मन से हनुमान जी की कम से कम 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें । संकल्प लेकर अगले 11 दिनों तक नियमित रूप से करें। इससे आपको कर्ज से उबरने के रास्ते मिल जाएंगे।
संकट, बीमारी या शत्रु से परेशान हैं तो हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली के सामने तेल का दीपक जलाएं। इसमें दो लौंग डाल दें। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। यह उपाय करने मात्र से ही आपकी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
फंसा हुआ पैसा वापस निकालने के लिए हनुमान जयंती पर हनुमान जी को सिंदूर, मीठे पान की बीड़ा की साख और चोला अर्पित करें। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।