Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Hanuman Jayanti 2024 : हनुमान जयंती आज, करें संकट मोचन की पूजन

Hanuman Jayanti 2024 : हनुमान जयंती आज, करें संकट मोचन की पूजन

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hanuman Jayanti 2024 : हर साल चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है। पूरे देश में हनुमान जयंती को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल यानी आज के दिन मनाई जा रही है। पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। ऐसे में बजरंगबली के भक्त इस दिन को बेहद ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाते हैं। हनुमान जी महाराज को राम भक्त कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, पृथ्वी लोक में कीर्ति और वैभव की कामना रखने वालों के लिए हनुमान जी भक्ति का उपाय बताया गया। ज्योतिष शास्त्र में जीवन की राहों में आने वाले संकटों के निदान के रूप में संकट मोचन हनुमान जी महाराज को चोला चढ़ाने का उपाय बताया गया है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

संकट मोचन की पूजन
हनुमान जयंती पर हनुमान जी को सिंदूर, मीठे पान की बीड़ा की साख और चोला अर्पित करें। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं। हनुमान जयंती पर हनुमान जी को हमें लाल लंगोटी जरूर चढ़ानी चाहिए। यह हनुमान जी का प्रिय वस्त्र है। ऐसी मान्यता है कि लाल लंगोटी अर्पण करने से हनुमान जी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।

उपाय
रोग से मिलेगी मुक्ति
इसके अलावा उन्हें लकड़ी का खड़ाऊ भी अर्पित करना चाहिए। खड़ाऊ उन्हें बेहद प्रिय है। खड़ाऊ अर्पित करने से रोग-पीड़ा से मुक्ति मिल जाती है।

जनेऊ से दूर होगा संकट
इसके अलावा उन्हें वस्त्र के तौर पर जनेऊ भी अर्पित करना चाहिए। इसे भी ब्रह्म सामग्री कहते हैं। यदि जनेऊ में सिंदूर लगाकर आप हनुमान जी को अर्पित करते हैं, तो आपके संकट दूर होते हैं।

जरूर लगाएं ये भोग
इसके अलावा यदि आप हनुमान जी को नियमित रूप से लड्डू, तुलसी की माला और फल का भोग लगाते हैं, तो ऐसी मान्यता है कि इससे जीवन की सभी बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। कोर्ट-कचहरी से संबंधित परेशानियों से भी मुक्ति मिल जाती है।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Advertisement