Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Hanuman Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी हनुमान जयंती, बन रहा है खास योग

Hanuman Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी हनुमान जयंती, बन रहा है खास योग

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hanuman Jayanti 2024 :  राम भक्त संकट मोचक बजरंग बली का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। इस दिन भक्त गण हनुमान जयंती मनाते (Hanuman Jayanti) हैं। इस दिन बजरंग बली की विधिवत पूजा और व्रत करने की परंपरा है। पौराणिक मान्यता है कि बजरंगबली की पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। भगवान हनुमान बल, बुद्धि, विद्या और तेज के देव हैं।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 अप्रैल, 2024 दिन मंगलवार को सुबह 03 बजकर 25 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 24 अप्रैल, 2024 दिन बुधवार सुबह 05 बजकर 18 मिनट पर होगा। उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए इस बार हनुमान जयंती 23 अप्रैल को मनाई जाएगी।

कहा जाता है कि बजरंग बली का जन्म मंगलवार के दिन हुआ था और इस साल हनुमान जयंती भी मंगलवार को पड़ रही है और इस लिहाज से इस बार की हनुमान जयंती शुभ संयोग लेकर आ रही है। इसके साथ-साथ  इस बार हनुमान जयंती पर चित्रा नक्षत्र और वज्र योग बन रहा है।

हनुमान जयंती के दिन मंदिर जाकर हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल का चोला चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन बजरंगबली को बेसन के लड्डू जरूर अर्पित करें। इसके साथ हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना भी शुभ और फलदायी माना गया है। हनुमान जयंती के रामायण, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करना भी लाभदायक माना जाता है।

श्री हनुमंत स्तुति
मनोजवं मारुत तुल्यवेगं,
जितेन्द्रियं, बुद्धिमतां वरिष्ठम् ॥
वातात्मजं वानरयुथ मुख्यं,
श्रीरामदुतं शरणम प्रपद्धे ॥

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

 

Advertisement