Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Haryana school bus accident update: घायल बच्चों ने बताया नशे में था ड्राईवर, CM बोले- “दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई”

Haryana school bus accident update: घायल बच्चों ने बताया नशे में था ड्राईवर, CM बोले- “दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई”

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटने से अब तक आठ बच्चों की मौत हो चुकी है। हादसे में मौके पर पांच बच्चों की मौत हुई थी, हॉस्टिपल में इलाज के दौरान तीन और बच्चों की मौत हो गई है।

पढ़ें :- भारत की अंतरिक्ष उड़ान का काउंटडाउन शुरू, गगनयान से पहले होंगे तीन बड़े ट्रायल : ISRO चेयरमैन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि बस किसी दूसरे वाहन को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ था। मौके पर हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा पहुंची है।

मीडिया से बातचीत में घायल छात्रों ने बताया कि ड्राईवर ने शराब पी हुई थी। वहीं एसपी अर्श वर्मा ने बताया कि ड्राईवर का मेडिकल किया जा रहा है। इसके बाद ही पता चलेगा कि उसने शराब पी थी या नहीं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा-

“महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से मैं बहुत आहत हूं…मेरी संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है…स्थानीय प्रशासन घायलों की देखभाल के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है…हादसे की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी…”

पढ़ें :- मौलाना यासूब अब्बास, बोले- अब यह साफ हो गया कि अब ईरान है सुपर पॉवर
Advertisement