Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Bottle gourd koftas: बारिश के मौसम में लें लौकी के कोफ्ते का लंच, ये है बनाने की रेसिपी

Bottle gourd koftas: बारिश के मौसम में लें लौकी के कोफ्ते का लंच, ये है बनाने की रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बारिश का मौसम में हैं। ऐसे में कुछ अलग स्पेशल खाने की मन करता है। या फिर रोज रोज वहीं सादा खाना खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपके लिए स्पेशल लौकी के कोफ्ते की रेसिपी लेकर आये हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इसे आप लंच या डिनर में ट्राई कर सकते है। यह चावल और रोटी दोनो के साथ खाया जा सकता है। खाने में बहुत ही लाजवाब लगती है। तो चलिए जानते है लौकी के कोफ्ते बनाने की रेसिपी।

लौकी के कोफ्ते बनाने के लिए जरुरी सामग्री

आधा किलो लौकी कद्दूकस की हुई
आधा कप बेसन
2-3 बारीक कटी हरी मिर्च
आधा छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
बारीक कटे 2 टमाटर
1 बारीट कटा प्याज
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच चाट मसाला
1 चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा चम्मच गरम मसाला
5-6 चम्मच बारीक कटा धनिया
स्वादानुसार नमक
तेल
हींग
एक चम्मच जीरा

लौकी के कोफ्ते बनाने का तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

लौकी के कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धो लें और छील लें। छीलने के बाद फिर से धोएं और एक बर्तन में कद्दूकस करें. इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालें। अदरक का पेस्ट, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच हरा धनिया, आधा चम्मच चाट मसाला, बेसन और नमक डाल कर मिला लें।

इस मिश्रण को 5-7 मिनट के लिए ढक कर रख दें। तब तक तरी के लिए बारीक टमाटर, हरी मिर्च और प्याज काट लें। अब एक पैन या कड़ाही लें और उसमें तेल डाल कर गर्म करें। इसमें चम्मच की मदद से या हाथ से कोफ्ते का मिश्रण थोड़ा-थोड़ा डालें और पकौड़ियां तैयार कर लें। इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालें। इसमें हींग, जीरा और तेजपत्ता डाल कर भूनें।

इसमें प्याज और हरी मिर्च डाल कर भून लें। जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाए, तब इसमें टमाटर डाल कर भूनें और पकने दें। आप इसमें फेंट कर दही डाल सकते हैं। इससे टेक्सचर और टेस्ट अच्छा आता है लेकिन फिर टमाटर कम ही डालें। इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और चाट मसाला डाल दें। ग्रेवी को गाढ़ा होने दें। इसमें आप दूध या मलाई भी डाल सकते हैं।

अब इसमें लौकी की पकौड़ियां यानी कोफ्ते डालें और 2-3 मिनट तक पकने दें। इसके ऊपर गरम मसाला डालें और बारीक धनिया भी डालें। अब इसे चावल या रोटी के साथ सर्व करें।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Advertisement