Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. शिक्षा के मंदिर में रंगरलियां मनाने वाला प्रधान शिक्षक और शिक्षिका सस्पेंड, वायरल वीडियो ने उड़ाई शिक्षा विभाग की नींद!

शिक्षा के मंदिर में रंगरलियां मनाने वाला प्रधान शिक्षक और शिक्षिका सस्पेंड, वायरल वीडियो ने उड़ाई शिक्षा विभाग की नींद!

By santosh singh 
Updated Date

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले में शिक्षा के मंदिर में अय्याशी की वीडियो वायरल ने उड़ाई शिक्षा विभाग की नींद उड़ा दी है। शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए प्रधान शिक्षक और शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि सरकारी स्कूल के कथित आपत्तिजनक वीडियो से मचा हड़कंप, दोनों शिक्षकों के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पढ़ें :- बाबा रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री के बीच विवाद खत्म, दोनों ने एक-दूसरे को बताया पूज्य, की ये खास अपील

बिहार के जहानाबाद में सरकारी स्कूल से जुड़े कथित आपत्तिजनक वायरल वीडियो ने शिक्षा विभाग में खलबली मचा दी है। वीडियो का मामला सामने आने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रधान शिक्षक प्रवीण कुमार और शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले में विभाग यहीं नहीं रुका। दोनों शिक्षकों के खिलाफ अलग-अलग आरोप पत्र तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

सवाल सिर्फ निलंबन का नहीं!

सरकारी स्कूलों में शिक्षक केवल पढ़ाने की जिम्मेदारी नहीं निभाते, बल्कि बच्चों के लिए आदर्श और अनुशासन की मिसाल भी होते हैं। ऐसे में स्कूल से जुड़े कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था की मर्यादा और शिक्षकों की जवाबदेही पर सवाल उठना तय है। फिलहाल विभागीय कार्रवाई शुरू हो चुकी है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे क्या कार्रवाई होती है?

पढ़ें :- संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले-यूपी में चल रही है ‘उल्लू बनाओ योजना’, 'आम आदमी को राहत नहीं, बड़े कारोबारियों की मौज'
Advertisement