लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे को स्वास्थ्य माफियाओं ने पूरी तरीके से अपने चंगुल में कर लिया है। स्वास्थ्य माफिया मुकेश श्रीवास्तव (Health Mafia Mukesh Srivastava) के इशारों पर ट्रांसफर पोस्टिंग से लेकर दवाओं और मेडिकल के अन्य उपकरण की सप्लाई का बड़ा खेल चल रहा है। इस खेल में मुकेश श्रीवास्तव जैसे लोग शामिल हैं, जो योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति (Zero Tolerance Policy) पर पलीता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
सीएम योगी लगातार विभागों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए हिदायत देते रहते हैं लेकिन इसके विपरीत पिछली सरकारों से लेकर अब तक स्वास्थ्य माफिया के रूप में पहचाने जाने वाला मुकेश श्रीवास्तव सीएमओ की ट्रांसफर पोस्टिंग में अहम भूमिका निभा रहा है।
सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश में करीब 8 जिलों के CMO 31 दिसम्बर 2024 को रिटायर होने जा रहे हैं और उनकी जगह नये CMO की तैनाती होनी है। उनमें से कुछ नाम की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, जिनको स्वास्थ्य माफिया मुकेश श्रीवास्तव के इशारों पर CMO बनाया जायेगा।
पर्दाफाश न्यूज़ को सूत्रों के जरिये कुछ नाम हाथ लगे हैं, जिनको CMO बनाया जा सकता है, जिसमें डॉ.नन्कु राम, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ.अनिल कुमार गुप्ता,डॉ. प्रभा कांत सिंह और डॉ. अनिल कुमार का नाम शामिल है। सूत्रों की मानें तो इन नामों में ज्यादातर मुकेश श्रीवास्तव के करीबी हैं।