लखनऊ। यूपी के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को आठ जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) की नई तैनाती कर दी है। जिनको तैनाती मिली है। वे इस प्रकार हैं। डॉ. ब्रजेंद्र कुमार सिंह को सीएमओ इटावा, डॉ. राजीव निगम को सीएमओ बस्ती, डॉ. सुरेश कुमार को सीएमओ सीतापुर, डॉ. सुनील कुमार दोहरे को सीएमओ बुलंदशहर, डॉ.नरेंद्र कुमार सीएमओ गौतमबुद्ध नगर , डॉ.विजेंद्र सिंह सीएमओ बांदा, डॉ.विवेक कुमार मिश्रा सीएमओ शाहजहांपुर, डॉ.सुनील कुमार बनियान को सीएमओ अयोध्या नियुक्त किया गया है।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
इसके अलावा तीन चिकित्सकों को विभिन्न पदों पर तैनात किया गया है। देखें लिस्ट
बताते चलें कि सीएमओ पद पर तैनात होने वाले नामों की सूची को hindi.pardaphash.com पहले ही उजागर कर चुका है। इससे हमारी खबर पक्की मुहर लगती दिख रही है। स्वास्थ्य माफिया मुकेश श्रीवास्तव का विभाग में रसूख कायम है। इसके बगैर इशारे के स्वास्थ्य विभाग का एक भी पत्ता नहीं हिलता है। स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्ट कारनामों को हम आगे भी उजागर करते रहेंगे।