Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Health Tips : प्याज और लहसुन की गंध को दूर करने के 5 वैज्ञानिक और अचूक उपाय

Health Tips : प्याज और लहसुन की गंध को दूर करने के 5 वैज्ञानिक और अचूक उपाय

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए भारतीय रसोई में प्याज और लहसुन का उपयोग रोजाना किया जाता है, लेकिन इन्हें काटने के बाद हाथों से और खाने के बाद मुंह से दुर्गंध आने लगती है जिसे दूर करने के लिए हम कई बार साबुन से हाथ धोने या सामान्य माउथ फ्रेशनर इस्तेमाल करते है और उसके बाद भी यह गंध पूरी तरह से नहीं जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, प्याज में सल्फर (Allyl Methyl Sulfide) यौगिक होता है, जो कटने या चबाने पर सक्रिय हो जाता है। यह यौगिक पानी से आसानी से नहीं धुलता है इसलिए यह फेफड़ों के जरिए सांसों में लंबे समय तक बना रहता है। लेकिन नीचे लिखित इन पांच अचूक और वैज्ञानिक उपाय करके प्याज और लहसुन खाने के बाद मुंह और हाथों से आने वाली तीखी गंध (Onion Smell) को दूर किया जा सकता है।

पढ़ें :- Momo Soup : स्वाद और सेहत का खजाना मिल जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है?

स्टेनलेस स्टील का वैज्ञानिक जादू

स्टेनलेस स्टील के किसी भी बर्तन जैसे चम्मच, चाकू या सिंक के कोने का इस्तेमाल प्याज की गंध हटाने का यह सबसे अनोखा और वैज्ञानिक तरीका है। सबसे पहले प्याज काटने के बाद अपने हाथों को बहते पानी के नीचे रखें और रसोई में मौजूद किसी स्टील के बर्तन पर रगड़ें। क्योंकि स्टील में क्रोमियम मौजूद होता है और यह प्याज के सल्फर अणुओं के साथ रासायनिक प्रतिक्रिया करता है और गंध को पूरी तरह सोख लेता है।

नींबू का रस और बेकिंग सोडा 

नींबू में काफी उच्च मात्रा में सिट्रिक एसिड होता है और यह गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया और सल्फर को बेअसर (Neutralize) कर देता है। हाथों की बदबू दूर करने के लिए थोड़ा सा नींबू का रस हाथों पर रगड़ें और मुंह की बदबू दूर करने के लिए गुनगुने पानी में नींबू का रस या एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाकर कुल्ला करें।

पढ़ें :- रात में बार-बार लगती है भूख? हर दिन आधी रात को उठकर खाते हैं खाना, तो हो सकती है यह गंभीर बीमारी

सौंफ और हरी इलायची 

भारत का सबसे पुराना और पारंपरिक माउथ फ्रेशनर सौंफ और इलायची है। प्याज खाने के तुरंत बाद एक चम्मच सौंफ या एक—दो हरी इलायची चबाएं ऐसा करने से सौंफ में मौजूद जरूरी ऑयल्स मुंह में लार (Saliva) के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जिससे गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं और मुंह में तुरंत ही ताजगी आती है।

पुदीने की पत्तियां और सेब 

पुदीने में क्लोरोफिल मौजूद होता है और इसकी ताजी पत्तियों को चबाने से हमारी सांसों को तुरंत फ्रेश कर देता है। इसके अलावा, वैज्ञानिक शोध में यह भी पता चला है कि प्याज खाने के बाद कच्चा सेब खाने से भी प्याज की गंध बहुत तेजी से खत्म होती है। सेब में मौजूद प्राकृतिक एंजाइम्स सल्फर यौगिकों को तोड़ देते हैं।

एक गिलास दूध का सेवन

पढ़ें :- Healthy Recipes : एक ही नाश्ता खाकर हो गये हैं परेशान तो जान लीजिए झटपट बनने वाली ये रेसिपी

प्याज या लहसुन से भरपूर भोजन करने के बाद या उसके साथ एक गिलास दूध पीना बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि दूध में फैट (वसा) मौजूद होता है और पानी का मिश्रण सल्फर के तत्वों को पेट में ही रोक देता है, जिसकी वजह से वे फेफड़ों तक नहीं पहुँच पाते और सांसों से बदबू आना बंद हो जाती है। इसके लिए सबसे असरदार फुल-क्रीम दूध को माना जाता है।

इन आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप बिना किसी हिचकिचाहट के प्याज के स्वाद का आनंद ले सकते हैं और सामाजिक मुलाकातों में भी आत्मविश्वास से भरे रह सकते हैं।

रिपोर्ट: सुशील कुमार साह

 

Advertisement