Monsoon Healthy Soup : बरसात का मौसम ठंडी फुहारों के साथ लजीज व्यंजनों के लिए सबसे शूकूनभरा मौसम माना जाता है। इस मौसम में नमी अधिक रहती और सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। इसी मौसम में सर्दी-जुकाम, गले में खराश और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है।
पढ़ें :- मिलावटी सरसों के तेल से किडनी और दिल को सबसे ज्यादा खतरा, जांच-परख कर करें सेवन
ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट भी हो और शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ पोषण भी दे, तो हेल्दी सूप (Healthy Soup Recipes) एक बेहतरीन ऑप्शन है।
इन्हें बनाना आसान है और ये पूरे परिवार के लिए फायदेमंद भी होते हैं। आइए जानते हैं मानसून के लिए 5 हेल्दी सूप रेसिपीज।
टमाटर और गाजर का सूप
टमाटर और गाजर का सूप विटामिन A और विटामिन C से भरपूर होता है। यह सूप स्वाद के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है।
मिक्स वेजिटेबल सूप
अगर आप एक कटोरे में कई सब्जियों का पोषण चाहते हैं, तो मिक्स वेजिटेबल सूप बनाएं। इसमें गाजर, बीन्स, मटर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी और कॉर्न जैसी सब्जियां डाल सकते हैं। थोड़ा काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। यह हल्का होने के साथ पेट भी लंबे समय तक भरा रखता है।
पढ़ें :- Drugs Sample Test Fail : कहीं आप भी तो नहीं खा रहे घटिया मेडिसिन? CDSCO के क्वालिटी टेस्ट में 324 दवाओं के सैंपल फेल, लिस्ट जारी
स्वीट कॉर्न सूप
उबले हुए कॉर्न, अदरक, काली मिर्च और थोड़ा दूध या वेजिटेबल स्टॉक मिलाकर इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। मानसून के मौसम में यह सूप शरीर को ऊर्जा देने का अच्छा विकल्प है।