Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Heart Attack : पत्नी की सेवा के लिए VRS लिया, विदाई पार्टी में ‘जीवन साथी’ ने छोड़ा दिया साथ, देखें वायरल वीडियो

Heart Attack : पत्नी की सेवा के लिए VRS लिया, विदाई पार्टी में ‘जीवन साथी’ ने छोड़ा दिया साथ, देखें वायरल वीडियो

By santosh singh 
Updated Date

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी की सेवा के लिए एक अधिकारी ने तीन साल पहले वीआरएस लिया, उसी वीआरएस पार्टी (VRS Party) में पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना से जश्न के माहौल में देखते ही देखते मातम पसर गया। मामला कोटा में डकनिया का है। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल है।

पढ़ें :- पूर्व बंगाल सीएम ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान

दरअसल दादावाड़ी (Dadawadi) में रहने वाले सेंट्रल वेयर हाउस में मैनेजर देवेंद्र कुमार (Devendra Kumar, Manager at Central Warehouse) की पत्नी हार्ट पेशेंट (Wife is a Heart Patient) थीं। वह नौकरी में रहते हुए पत्नी के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान नहीं दे पा रहे थे। ऐसे में रिटायरमेंट के वास्तविक समय से तीन साल पहले ही वीआरएस (VRS) ले लिया था। उन्होंने तय किया था कि अब वह 24 घंटे अपनी पत्नी के साथ रहेंगे और उनकी सेवा करेंगे। मंगलवार की शाम को उनकी विदाई पार्टी का आयोजन किया गया था।

पढ़ें :- Sitting Job Tips : लंबे समय तक बैठे रहने से बिगड़ सकता है ब्लड सर्कुलेशन, ऐसे रखें पैरों को एक्टिव

विदाई पार्टी में आया चक्कर, हो गई मौत

इस पार्टी में वह अपनी पत्नी और कुछ रिश्तेदारों के साथ शामिल हुए थे। लोग उन्हें बधाई और गिफ्ट दे रहे थे। अब नीयति का खेल देखिए। इस पार्टी के दौरान ही उनकी पत्नी उन्हें माला पहनाने के लिए उठीं और माला पहनाने के बाद पीछे हटते हुए अपनी कुर्सी पर बैठ गईं। इतने में उन्हें चक्कर आया और देखते ही देखते वह जमीन पर गिर पड़ीं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

वायरल वीडियो
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि लोग आ रहे हैं और देवेंद्र कुमार को जीवन के नए पड़ाव की बधाई दे रहे हैं। कोई उन्हें माला पहना रहा है तो कोई गिफ्ट दे रहा है। इस दौरान खूब हंसी मजाक का भी दौर चलता है। इस दौरान देवेन्द्र कुमार के दोस्त उनके साथ बिताए पलों को सबके साथ साझा कर रहे हैं। इतने में यह घटना हो जाती है। इस घटना से पूरा शहर स्तब्ध है।

 

पढ़ें :- स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर के डॉ. जितेंद्र कुमार को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति के साथ अलीगढ़ हुआ तबादला, ओपीडी पर पड़ सकता है असर
Advertisement