Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. HeartBreaking Video: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से नौ लोगो की जिंदा जलकर मौत

HeartBreaking Video: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से नौ लोगो की जिंदा जलकर मौत

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

हरियाणा के नूंह में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां टूरिस्ट बस में आग लगने से नौ लोगो की जिंदा जलकर मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नूंह के तावडू उपमंडल के पास कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर यह हादसा हुआ। हादसे के दौरान बस में साठ लोग सवार थे, जिसमें से नौ लोगो की मौत की खबर है, जबकि दो दर्जन लोग घायल है।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डेढ़ बजे रात के करीब यह हादसा हुआ। बस में सवार सभी यात्री बनारस और वृंदावन से दर्शन करके लौट रहे थे। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी गई। स्थानीयो ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग इतनी भयावह थी कि स्थानीय और फायर ब्रिगेड की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

बस में सवार यात्री सरोज पुंज ने बताया कि शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस पर बनारस और मथुरा वृंदावन दर्शन करने निकले थे। बस में साठ लोग थे। जिनमें बच्चे और महिलाएं भी है। यह सभी रिश्तेदार पंजाब, लुधियाना होशियारपुर और चंढीगढ़ के निवासी थे। शुक्रवार की करीब डेढ़ बजे बस में आग लग गई।

Advertisement