protein and fibre balance diet : भागने दौड़ने वाली लइफस्टाइल में जिंदगी परफेक्ट चलती रहे इसके लिए खाने पीने का ख्याल विशेष तौर रखना जरूरी है। आजकल खाने-पीने में प्रोटीन लेने पर इतना ज़्यादा ध्यान दिया जा रहा है कि दूसरी ज़रूरी चीज़ें पीछे छूट रही हैं। डाइट का मतलब है संतुलित आहार, जिसमें सभी मैक्रो और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स बराबर मात्रा में हों, क्योंकि हर न्यूट्रिएंट आपकी सेहत को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
पढ़ें :- Malaika Arora Skin Care Tips : मलाइका ने शेयर किया स्किन केयर रूटीन, 50 की उम्र में भी ग्लो करेगा आपका चेहरा
आज के समय में फिटनेस और डाइट के चक्कर में लोग प्रोटीन पर ज़रूरत से ज़्यादा ध्यान देने लगे हैं, जबकि फ़ाइबर (Fiber) जैसे बेहद ज़रूरी पोषक तत्व को पूरी तरह भूल जाते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ मसल्स बनाना ही नहीं, बल्कि अंदरूनी सिस्टम को ठीक रखना भी उतना ही ज़रूरी है।फ़ाइबर को नज़रअंदाज़ करने से शरीर को कई बड़े नुकसान हो सकते हैं। आइए समझते हैं कि फ़ाइबर हमारे लिए क्यों ज़रूरी है और प्रोटीन के साथ इसका संतुलन कैसे बनाया जाए।”
पाचन तंत्र का धीमा होना
फ़ाइबर की कमी से कब्ज (Constipation) और पेट फूलने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।
अचानक भूख लगना
प्रोटीन की तरह फ़ाइबर भी पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसकी कमी से बार-बार कुछ खाने की क्रेविंग होती है।
गट हेल्थ (Gut Health)
फ़ाइबर हमारे पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया (Probiotics) का भोजन है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
पढ़ें :- Cockroach Repellent : घर से तिलचट्टे भगाने के सबसे ये आसान घरेलू उपाय,अपना सकते हैं कई तरीके
आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जिनमें प्रोटीन और फ़ाइबर दोनों भरपूर मात्रा में हों।
एक वयस्क को रोजाना लगभग 25 से 30 ग्राम फ़ाइबर की ज़रूरत होती है। इसलिए सिर्फ सप्लीमेंट्स या लीन मीट पर निर्भर रहने के बजाय अपनी प्लेट में रंग-बिरंगी सब्जियां, फल और साबुत अनाज जरूर शामिल करें।