New Delhi : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार द्वारा उनकी अन्य मांगें मान लिए जाने के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को अपना 36 दिन का आंदोलन खत्म कर दिया। यह युवाओं के नेतृत्व वाले उस अभूतपूर्व आंदोलन की एक बड़ी जीत थी, जिसने परीक्षाओं में गड़बड़ी और NEET पेपर लीक के मुद्दों पर लाखों लोगों को एकजुट किया था। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हिन्दूवादी नेता जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देने जा रहे छात्रों से गाली-गलौज करता दिख रहा है। जिसके खिलाफ सीजेपी ने कार्रवाई की मांग की है।
पढ़ें :- कॉकरोच जनता पार्टी का Instagram अकाउंट हटा तो CJP ने स्वतंत्रता दिवस पर आवाज़ को दबाने की कोशिश का लगाया आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गाजियाबाद निवासी सत्यम पंडित नाम का युवक दो छात्रों के साथ बहस करता और उन्हें थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। आरोपी अपनी फेसबुक प्रोफाइल में खुद को ‘हिंदू वीर सेना’ नामक संगठन का अध्यक्ष बताता है। घटना का वीडियो खुद आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया था। जिसमें वह दो छात्रों से बहस करता और उन्हें गालियां देता नजर आ रहा है। इसके साथ सत्यम एक छात्र को पीटता और उन्हें धमकाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सीजेपी ने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
देशभर के आंदोलनकारियों के सूचनार्थ!
भाजपा और उनके संगी-साथियों के दुर्व्यवहार, दुर्वचनों और हिंसा को सब देख लें। इनका दुस्साहस देखिए कि अभी युवाओं को वचन दिए हुए चंद घंटे भी नहीं हुए हैं और ये भाजपाई अपने इतिहास को दोहराते हुए फिर से धोखा दे रहे हैं। भाजपा के ये संस्कारी नेताजी… pic.twitter.com/DASFibVr11
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 25, 2026
पढ़ें :- CM योगी ने विधानसभा में किया ध्वजारोहण, प्रदेश वासियों की दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “देशभर के आंदोलनकारियों के सूचनार्थ! भाजपा और उनके संगी-साथियों के दुर्व्यवहार, दुर्वचनों और हिंसा को सब देख लें। इनका दुस्साहस देखिए कि अभी युवाओं को वचन दिए हुए चंद घंटे भी नहीं हुए हैं और ये भाजपाई अपने इतिहास को दोहराते हुए फिर से धोखा दे रहे हैं। भाजपा के ये संस्कारी नेताजी अपने शीर्ष नेतृत्व के दिये गये आश्वासन की सरेआम धज्जियाँ उड़ा रहे हैं और वीडियो भी बना रहे हैं। अब क्या ये भी डबल इंजन की टकराहट के कारण हो रहा है। तुरंत गिरफ़्तारी हो! भाजपाई तो अपने वचन के भी सगे नहीं हैं। भरोसे का विलोम भाजपा!”
हिन्दुवादी नेता सत्यम पंडित उन्हें पीटता है, गाली देता है। माफी मंगवाता है।
ये तो खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती है।
पुलिस को जल्द इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। https://t.co/nmWqEL52Qm— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 26, 2026
पढ़ें :- खरगे की सभा के बाद मंच के शुद्धीकरण पर भड़के राहुल गांधी, कहा- यह BJP-RSS की सालों से पाली-पोसी मनुवादी सोच का नतीजा
कॉकरोच जनता पार्टी ने लिखा, “हिन्दुवादी नेता सत्यम पंडित उन्हें पीटता है, गाली देता है। माफी मंगवाता है। ये तो खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती है। पुलिस को जल्द इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।” आप सांसद संजय सिंह ने छात्रों को पीटने वाले आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “अरे ये कौन चिरकुट है भाई? यूपी पुलिस कहाँ सो रही है? ये गुंडे खुलेआम देश की राजधानी में कैसे घूम रहे हैं? दिल्ली पुलिस ये कहाँ की घटना है?”
अरे ये कौन चिरकुट है भाई?@Uppolice कहाँ सो रही है?
ये गुंडे खुलेआम देश की राजधानी में कैसे घूम रहे हैं? @DelhiPolice ये कहाँ की घटना है? https://t.co/pymVOCZJBG— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) July 25, 2026