Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holi 2024 : इस दिन खेली जाएगी होली , स्वादिष्ट व्यंजन उत्सव को यादगार बना देते है

Holi 2024 : इस दिन खेली जाएगी होली , स्वादिष्ट व्यंजन उत्सव को यादगार बना देते है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holi 2024 : होली का त्योहार सदियों से मनाया जाता है। इस दिन रंगों में सरोबार और उत्साह से लोग एक दूसरे से गले मिलते ​है। फागुन के महीने में होली का त्योहार मनाया जाता है। होली के त्योहार पर होलिका दहन किया जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न और उत्साह देखने को मिलता है। होली मनाने के पीछे पौराणिक मान्यताएं जुड़ी हुई है। इस त्योहार में भाईचारे  की मिसाल देखने को मिलती है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है। होली रंगों का त्योहार है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, होली होलिका दहन से प्रहलाद और हिरण्यकश्यप की कथा जुड़ी हुई है।

इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा 24 मार्च की सुबह 9 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 मार्च की दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर हो जाएगा। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन होली मनाते हैं।

होली के त्योहार के दौरान, लोग गुझिया जैसी पारंपरिक मिठाइयों और ठंडाई जैसे पेय पदार्थों का आनंद लेकर जश्न मनाते हैं। ये स्वादिष्ट व्यंजन उत्सव के माहौल को बढ़ाते हैं । दोस्त और परिवार जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं और शानदार भोजन का आनंद लेते हुए त्योहार का आनंद उठाते हैं।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Advertisement