होली के मौके पर सभी लोग अपने अपने घरों में तरह तरह के पकवान बना रहे हैं। ऐसे में आप कुछ अलग समोसा सर्व कर सकते है। कई लोगो को समोसा बनाना मुश्किल और झंझटी लगता है।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
आज हम आपको बेहद आसान तरीके से बनने वाला समोसा की रेसिपी लेकर आए हैं। इस रेसिपी को फॉलो करके आप एकदम बाजार जैसा समोसा घर पर ही बना सकते है।
घर में समोसा बनाने के लिए जरुरी सामग्री
मैदा- 2 कप
नमक- स्वादानुसार
अजवाइन- 1 चम्मच
घी- 1 आधा कप
पानी- 1 कप
आलू और दाल स्टफिंग के लिए
तेल- 2 चम्मच
जीरा- 1 छोटा चम्मच
साबुत धनिया- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 3
अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
नमक- 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
प्याज- 1 कटा हुआ
आलू- 2
चना दाल- 1 कप
हरा धनिया- 2 चम्मच
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
तलने के लिए खाना पकाने का तेल
समोसा बनाने का तरीका
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
सबसे पहले एक कटोरी में मैदा को छान लें। फिर नमक, अजवाइन, घी और पानी को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। आप हल्के गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर हल्के हाथों से आटा गूंथ लें और गीले कपड़े से ढककर 15 मिनट के लिए रख दें। इस दौरान प्याज और आलू के छिलके उतारकर अच्छी तरह से धो लें। फिर गैस पर एक पैन आलू और चने की दाल को डालकर उबालने के लिए रख दें।
अब एक पैन में चने की दाल और तेल को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें आलू को मैश करके डालें और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। (हरा धनिया तो बिना फ्रिज के भी हफ्तों तक रहेगा फ्रेश) अब इसमें नींबू का रस और बचा हुआ सामान डालकर पकाएं।
जब खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और कुछ देर के लिए रख दें। अब आटे को फिर से पानी में मसल कर चिकना कर लें। कटर से टुकड़ों में काट लें। फिर बचे हुए आटे के टुकड़ों को अलग रख दें और गीले कपड़े से ढक्कर रख दें। अब इसमें से लोई बनाने के लिए आटा लें और इसे चपटा कर लें। इस दौरान बेलन पर मैदा छिड़कें और बेलन की मदद से आटे को रोटी की तरह बेल लें। अब आटे में फिलिंग भरकर एक तरफ पानी लगाएं, दोनों किनारों को जोड़कर धीरे से दबाकर सील कर दें।
बाकी समोसे भी इसी तरह बनाकर तैयार करें। अब आटे की पतली पट्टी को काटें, फिर बने हुए समोसे पर लपेट लें। इस तरह से सारे समोसे को तैयार करें। इस दौरान एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें। फिर एक-एक करके समोसे को हल्की आंच पर फ्राई कर लें। एक प्लेट में निकालें और हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। बस आपका काम हो गया है, जिसके ऊपर चाट मसाला भी डाला जा सकता है।