Honda Activa e – QC1 E Scooters Booking : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने नए साल 2025 के पहले दिन ही दोनों स्कूटर्स की बुकिंग शुरू कर दी है। Honda Activa e और Honda QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए ग्राहकों को बुकिंग अमाउंट के तौर पर सिर्फ ₹1,000 रुपए देने होंगे। यह राशि ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से देकर बुकिंग करवाई जा सकती है। अब कंपनी ने कंपनी ने नवंबर महीने में भारत में अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर ACTIVA e और QC1 लॉन्च किए थे। हालांकि इनकी कीमतों का ऐलान नहीं किया गया था।
पढ़ें :- Updated Xiaomi su7 : अपडेटेड Xiaomi 902 किमी रेंज , Nvidia Thor AGX द्वारा संचालित असिस्टेड ड्राइविंग फीचर्स
जानकारी के अनुसार Honda ACTIVA e की बुकिंग देश के तीन प्रमुख शहरों बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में की जाएगी। इन शहरों के चुनिंदा होंडा टू-व्हीलर डीलरशिप पर ही इनको उपलब्ध करवाया गया है। वहीं QC1 की बुकिंग छह शहरों दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चंडीगढ़ में की जाएगी। इन शहरों के चुनिंदा डीलरशिप स्कूटर के लिए बुकिंग की जा सकती है।
Honda ACTIVA e और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमतों की घोषणा भी इस महीने कर दी जाएगी। दोनों स्कूटर्स को आधिकारिक तौर पर भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च किया जाएगा। दोनों वेरिएंट की डिलीवरी फरवरी 2025 में शुरू होगी।