Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 50MP सेल्फी और 108MP मेन कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Honor 200 Lite; चेक करें पूरी डिटेल्स

50MP सेल्फी और 108MP मेन कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Honor 200 Lite; चेक करें पूरी डिटेल्स

By Abhimanyu 
Updated Date

Honor 200 Lite Specifications, Price: फेस्टिव सीजन से पहले Honor ने इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन Honor 200 Lite को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह बजट सेगमेंट फोन 108MP प्राइमरी कैमरा के साथ 50MP सेल्फी कैमरे के साथ आता है। इसके अलावा बजट डिवाइस को ब्रैंड दमदार डिजाइन के साथ लेकर आया है। 166 ग्राम वजन वाले इस डिवाइस में चुनिंदा AI फीचर्स दिए गए हैं। आइये, नए ऑनर फोन के स्पेक्स, प्राइस और सेल्स डिटेल्स पर एक नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

Honor 200 Lite के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: Honor 200 Lite में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसे हाई रिफ्रेश रेट और 2000nits का सपोर्ट दिया गया है।

प्रोसेसर: नए ऑनर फोन में दमदार परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा: फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 108MP प्राइमरी सेंसर के साथ 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर्स वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

स्टोरेज: यह फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।

बैटरी: लंबे पावर बैकअप के लिए 4500mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है और इसमें 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

ओएस: डिवाइस में कंपनी की खास सॉफ्टवेयर स्किन MagicOS 8.0 दी गई है।

प्राइस और सेल डिटेल्स

Honor 200 Lite को भारत में 17,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया है। ग्राहक SBI डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करने पर फोन को 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे। इसकी सेल Amazon Prime मेंबर्स के लिए 26 सितंबर और सभी ग्राहकों के लिए 27 सितंबर को शुरू होगी। नया फोन स्टारी ब्लू, सियान लेक और मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।

पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर
Advertisement